सीधी

नई चेतना 3.0 अभियान अंतर्गत कुसमी के ग्राम पंचायत जूरी में किया गया पंचायत स्तरीय जेंडर फोरम का गठन

ar 728 ad
AR News Live

नई चेतना 3.0 अभियान अंतर्गत कुसमी के ग्राम पंचायत जूरी में किया गया पंचायत स्तरीय जेंडर फोरम का गठन

 

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज के मार्गदर्शन एवं जिला परियोजना प्रबंधक पुष्पेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन तथा जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त अजय कुमार सिंह एवं ब्लॉक नोडल युवा सलाहकार हरी राम त्रिपाठी के सहयोग से नई चेतना 3.0 जेण्डर आधारित हिंसा के विरूद्ध राष्ट्रव्यापी अभियान 3.0 के तहत विकासखंड कुसमी ग्राम पंचायत जूरी में जेंडर फोरम का गठन करते हुए रंगोली तथा जेंडर शपथ, रैली का आयोजन, बेटा-बेटी में भेदभाव को खत्म करने पर चर्चा तथा ग्राम सरपंच एवं ग्रामीणों को जेंडर अभियान 3.0 के विषय में समझाइश दी गई।

 

म. प्र. डे. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लॉक प्रबंधक सुरजीत सिंह तोमर एवं जागृति सीएलएफ नोडल सुशील त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि लोक अधिकार केंद्र के संचालक सीएलएफ अध्यक्ष दुअसिया सिंह, सीआरपी समता समन्वयक अशीष कली साकेत, समता सखी उर्मिला एवं उमा कावरे द्वारा लोक अधिकार केंद्र अंतर्गत आने वाले समूह सदस्यों को केंद्र एवं राज्य शासन से प्राप्त होने वाले हित लाभ योजनाओं के प्रकरण लोक अधिकार केंद में दर्ज कराए जाते हैं जिनके निराकरण हेतु पंचायत स्तरीय प्रकरण प्राप्त होने पर पंचायत स्तरीय जेंडर फोरम की बैठक कर हितग्राही की पात्रता अनुसार योजना का लाभ दिलवाने में लोक अधिकार केंद्र अपनी अहम भूमिका निभाता है।

 

जेंडर फोरम गठन के दौरान जिला जेंडर नोडल हरि राम त्रिपाठी, जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्त अजय सिंह, ब्लॉक प्रबंधक सुरजीत कुमार सिंह, सीएलएफ नोडल सुशील कुमार त्रिपाठी, यूनियन बैंक मैनेजर कुसमी सुशील कुमार, ग्राम पंचायत सरपंच अनीता सिंह, सीएलएफ अध्यक्ष दुअसिया सिंह, समता समन्वयक, समता सखी, समाजिक गतिविधि उपसमिति सदस्य, ग्राम संगठन अध्यक्ष, जीपीपी सदस्य, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उपस्थिति रही।

 

जूरी ग्राम पंचायत सरपंच अनीता सिंह ने बताया कि स्व सहायता समूह सदस्यों के हित लाभ के लिए स्व सहायता समूह द्वारा संचालित किया जा रहा यह लोक अधिकार केंद्र पहला ऐसा मंच है जिसमें हमारे दुरांचल क्षेत्र की महिलाओं को सुविधा प्रदान होगी जिससे महिलाएं अपने हक और अधिकार की मांग बिना किसी डर भय और संकोच के अपनी बात को केंद्र तक रख पाएंगी और अपने हक और अधिकार आसानी से प्राप्त कर सकेंगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button