ब्रेकिंग न्यूज़

‘नया भारत-नया विधान‘‘ पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन

ar 728 ad
AR News Live

‘‘नया भारत-नया विधान‘‘ पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन

 

राज्यसभा सांसद श्री सिंह, विधायक सीधी श्रीमती पाठक एवं कलेक्टर श्री मालवीय ने किया शुभारंभ

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l गणतंत्र दिवस पर पुलिस विभाग द्वारा छत्रसाल स्टेडियम में ‘‘नया भारत-नया विधान‘‘ पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। हाल ही में संसद द्वारा तीन नए कानून, भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 को पारित किया गया है। इन कानूनों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के मानवाधिकारों एवं महिलाओं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, पीड़ित केन्द्रित न्याय तंत्र स्थापित करना, जटिल प्रक्रियाओं के सरलीकरण से आपराधिक न्याय प्रणाली को और सुगम तथा सुलभ बनाना है। इसके विषय में लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदर्शनी लगाई गई।

 

गणतंत्र दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह मे प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्य सभा सांसद अजय प्रताप सिंह, विधायक सीधी रीती पाठक एवं कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ रवींद्र वर्मा द्वारा उक्त अधिनियमों के प्रमुख प्रावधानों के विषय में विस्तारपूर्वक बताया गया।

 

इस अवसर पर जनपद पंचायत सीधी के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, वनमण्डलाधिकारी क्षितिज कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, अपर कलेक्टर राजेश शाही सहित गणमान्य नागरिक, जन प्रतिनिधि, प्रबुद्धजन एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थिति लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा प्रावधानों के विषय मे जानकारी प्राप्त की।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button