रीवा जोन से शराब, गांजा, कोरेक्स एवम सभी प्रकार के मादक पदार्थों की समाप्ति हेतु चलाया जा रहा ऑपरेशन प्रहार 2.0

रीवा जोन से शराब, गांजा, कोरेक्स एवम सभी प्रकार के मादक पदार्थों की समाप्ति हेतु चलाया जा रहा ऑपरेशन प्रहार 2.0
*जोन के समस्त 06 जिलों को नशा मुक्त बनाना पुलिस महानिरीक्षक की पहली प्राथमिकता*
*ऑपरेशन प्रहार 2.0 अंतर्गत देहात पुलिस द्वारा गांजे की बिक्री करने वाले आरोपी के विरुद्ध की गई बड़ी कार्यवाही*
पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा श्री गौरव राजपूत के निर्देशानुसार रीवा जोन के सभी 06 जिलों में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने हेतु ऑपरेशन प्रहार 2.0 चलाया जा रहा है। इसके पूर्व भी पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशानुसार रीवा जोन को नशा मुक्त बनाने की दिशा में पुलिस के द्वारा लगातार प्रयास किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक मैहर श्री अवधेश प्रताप सिंह द्वारा उक्त अभियान को सफल बनाने एवम अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु मैहर जिले के समस्त थाना /चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन एवम वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए थाना देहात पुलिस द्वारा दिनांक 27_28/ 10/25 की मध्य रात्रि बरहिया ब्रिज के पास से आरोपी विजय जयसवाल पिता जीवनलाल जयसवाल उम्र 40 वर्ष निवासी बरहिया जिला मैहर के कब्जे से गांजा जब्त कर अपराध क्रमांक 325/25 धारा 20(b) NDPS एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी विजय जयसवाल अवैध मादक पदार्थ गांजा एवम शराब की बिक्री करने का आदि है। इसके विरुद्ध पूर्व से थाना देहात में अपराध क्रमांक 240/20 धारा 8/20एनडीपीएस एक्ट एवम 328/22 धारा 34(2)आबकारी एक्ट के प्रकरण पंजीबद्ध हैं। आरोपी के अन्य थानों से भी अपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। जिसे आवश्यक कार्यवाही के बाद न्यायालय पेश किया जाएगा। जिले में इस प्रकार की कार्यवाहियां आगे भी जारी रहेंगी।




