ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

जीआरएस पर शराब पीकर गाली गलौज करने का लगा आरोप

ar 728 ad
AR News Live

जीआरएस पर शराब पीकर गाली गलौज करने का लगा आरोप

 

 

सीधी। सीधी जिले के कुसमी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कुसमी का मामला सामने आया है जहां कुसमी पंचायत के जीआरएस पर शराब पीकर गाली गलौज करने का आरोप लगा है।

कुसमी निवासी हितग्राही राम जी साहू के द्वारा मीडिया को जानकारी देकर बताया गया है कि दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को दोपहर 2:00 बजे वह ग्राम पंचायत अपने एक अन्य साथी के साथ पहुंचे हुए थे जहां हितग्राही ईकेवाईसी कराने पहुंचा था।जहां देखा कि जीआरएस दिलीप रठिया शराब के नशे में थे और हितग्राहियों के पहुंचने पर अचानक आग बबूला हो गए और राम जी साहू के साथ गाली गलौज करने लगे।

मामले को लेकर राम जी साहू ने कुसमी सीईओ के नाम पत्र लिखा और सीईओ को पत्र देंगे ।

आपको बता दें कि कुसमी जनपद पंचायत के जीआरएस की शिकायत होती रही है,एकादबार जनपद में अटैच भी किया गया था लेकिन वहां से वहां होते ही स्थिति जब की तस बनी हुआ है।

हलाकि लोगों ने बताया कि जनपद पंचायत एवं थाने में भी इनकी कई शिकायत पूर्व से ही की गई लेकिन अभी तक उन पर किसी तरह की कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पाई है जिससे जीआरएस दिलीप रठिया लगातार हितग्राहियों के साथ में आए दिन इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं मामले में राम जी साहू द्वारा ऐसे शराबी जीआरएस के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button