ब्रेकिंग न्यूज़

नवरात्रि पर माता के मंदिरों एवं पंडालों में हुआ हवन के साथ भंडारे का आयोजन 

ar 728 ad
AR News Live

नवरात्रि पर माता के मंदिरों एवं पंडालों में हुआ हवन के साथ भंडारे का आयोजन

 

सीधी। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिरों एवं दुर्गा पूजा पंडालों में भक्तों द्वारा जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। जहां देर रात तक भक्‍त इन जगहों पर पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया।

शारदीय नवरात्र के अ‍ंतिम दिन दुर्गा पूजा पंडालों में भंडारे की धूम रही। कहीं पूड़ी, सब्जी, कहीं खीर और कहीं बुदिया का वितरण होता रहा। इस दौरान भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और जयकारे लगाए। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। जिले भर में शुक्रवार को हवन कार्यक्रम व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कन्याओं को भोज कराकर भंडारे का शुभारंभ हुआ।

बॉक्स

माता रानी के 9 रूपों की पूजा का विशेष महत्व

नवरात्रि के दौरान भक्त मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं। जिसमें पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा, चौथे दिन मां कूष्मांडा, पांचवें दिन मां स्कंदमाता, छठे दिन मां कात्यायनी, सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन मां महागौरी और नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना करते हैं। नवरात्रि में माता रानी के 9 रूपों की पूजा का विशेष महत्व है। माता बड़ी ही दयालु है, सच्चे मन से की गई पूजा-अर्चना के फलस्वरूप माता अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button