सीधी

नवागत SP संतोष कोरी ने संभाला सीधी का नियंत्रण, जनता सुरक्षा पर जोर

ar 728 ad
AR News Live

 

सीधी। जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। शुक्रवार को श्री संतोष कोरी ने औपचारिक रूप से सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) का पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण के बाद पहली बैठक

पदभार संभालते ही श्री कोरी ने पुलिस अधिकारियों एवं स्टाफ से परिचयात्मक बैठक की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, डीएसपी मुख्यालय अमन मिश्रा, एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी, परिवीक्षाधीन डीएसपी सुजीत कड़वे, रक्षित निरीक्षक वीरेंद्र कुमरे सहित जिले के सभी थाना प्रभारी व SP कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।

जनसुरक्षा प्राथमिकता

नई जिम्मेदारी ग्रहण करते हुए श्री कोरी ने कहा कि पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनसुरक्षा, अपराध नियंत्रण और जनता के साथ बेहतर समन्वय है। उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया।

नई ऊर्जा का संचार

सीधी में नए पुलिस कप्तान के आगमन से आम जनता और प्रशासन दोनों में नई ऊर्जा का संचार देखने को मिल रहा है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button