रामपुर नैकिन जनपद अंतर्गत आदर्श ग्राम खैरा में नवांकुर सखी हरियाली महोत्सव

रिपोर्ट अरुण मिश्रा
सीधी l मध्य प्रदेश जन अभियान रामपुर नैकिन जनपद अंतर्गत सेक्टर क्रमांक 4 के आदर्श ग्राम खैरा में नवांकुर सखी हरियालीपरिषद् जिला सीधी के तत्तावधान में सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद अंतर्गत सेक्टर क्रमांक 4 के आदर्श ग्राम खैरा में नवांकुर सखी हरियाली महोत्सव कार्यक्रम आज दिनांक 26/7/25 को आयोजित किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शाशी निकाय के सदस्य आदरणीय कृष्ण कांत द्विवेदी जी रहे, अध्यक्षता संभागीय समन्वयक रीवा आदरणीय प्रवीण पाठकजी विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला समन्वयक श्री शिवदत्त उर्मलियाजी, ब्लॉक समन्वयक श्री अनिल पाठक जी, रिटायर्ड बिकास खंड शिक्षा अधिकारी नवल किशोर द्विवेदी जी एवं वरिष्ठ समाजसेवी पंडित गिरिजा प्रसाद शुक्ला जी, सामाजिक कार्यकर्त्ता बुद्धसेन साहू, उपस्थित रहे, प्रारम्भ में भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुयी, अतिथियों के स्वागत के क्रम में गांव की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, नवाँकुर समित के अध्यक्ष सत्यनारायण पाण्डेय जी द्वारा स्वागत भाषण एवं विषय प्रवर्तन किया गया, वहीं ब्लॉक समन्वयक श्री पाठक जी नें अपने उदगार प्रकट किये, जिला समन्वयक श्री उर्मलिया जी नें कार्यक्रम की प्रासंगिकता एवं उपादेयता पर विस्तार से प्रकाश डाला, संभाग समन्वयक श्री प्रवीण पाठक जी नें आदर्श ग्राम परिकल्पना के मूल उद्देश्य एवं भावी कार्ययोजना पर सारगर्भित प्रकाश डाला, मुख्य अतिथि कृष्ण कांत द्विवेदी जी नें जन अभियान परिषद् की स्थापना से वर्तमान स्वरुप की चर्चा करते हुए भारतीय संस्कृति की वैज्ञानिकता एवं सामाजिक समरसता के साथ विकसित राष्ट्र के परिकल्पना को साकार करने पर बल दिया वहीं विशिष्ट अतिथि श्री द्विवेदी जी नें सरकार की रीति नीति के सफल आयोजन में ग्रामीण जनो की भूमिका पर बल दिया,श्री शुक्ला जी नें बृक्ष के आध्यात्मिक, सामाजिक, वैज्ञानिक, और सांस्कृतिक महत्त्व पर विस्तार से प्रकाश डाला, कार्यक्रम में नवाँ कुर सखियों को बृक्ष बाँटे गए, बृहद बृक्षारोपण एवं कलश यात्रा निकाली गयी, अंत में आभार प्रदर्शन आशीष त्रिपाठी नें किया जबकि मंच संचालन अवनीन्द्र शुक्ला नें किया, कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिक मातृ शक्तियां CMCLDP के छात्र छात्र के साथ साथ मेंटर जय प्रकाश गोश्वामी, आदर्श शुक्ला रहीश साकेत एवं पंचायत के सभी पदाधिकारी, पत्रकार एवं आम जन उपस्थित रहे।




