ब्रेकिंग न्यूज़सीधी

अभी कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक कुलदीप राठौर ने धौहनी में ली संगठनात्मक बैठक

ar 728 ad
AR News Live

अभा कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक कुलदीप राठौर ने धौहनी में ली संगठनात्मक बैठक

 

जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह भी रहे शामिल

 

कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र,भरा जोश

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी l धौहनीअखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पर्यवेक्षक कुलदीप राठौर के मुख्य आतिथ्य,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता, जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला, इंजी हरिकृष्ण,सिंगरौली प्रभारी गुरमीत सिंह मग्गू,सिंगरौली जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी, सिंगरौली शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल के विशिष्ट आतिथ्य में धौहनी विधानसभा के ग्राम कमचड़ में आने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरे जाने बूथ कमेटियों के गठन बीएलए की नियुक्ति के साथ-साथ कांग्रेस की चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गई।

संगठनात्मक बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय पर्यवेक्षक कुलदीप राठौर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सब एकजुट होकर आने वाले चुनावों के लिए सक्रियता के साथ अभी से लग जाएं पार्टी किस व्यक्ति को टिकट देती है या महत्वपूर्ण नहीं है वह निर्णय पार्टी का होगा आप सब का प्रत्याशी हाथ का पंजा है आप हाथ के पंजे को विजई बनाने और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाने,आम जनता के हितों की रक्षा करने के लिए संघर्ष करें आने वाला समय आपका होगा मध्यप्रदेश में निश्चित रूप से 150 सीटों से अधिक संख्या के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी।

जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला ने बैठक में विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है आम जनमानस को मूलभूत सुविधाओं का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है किसान मजदूर नौजवान महिलाएं सब भाजपा की सरकार से परेशान हो चुके हैं प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है आने वाले विधानसभा चुनावों में मध्यप्रदेश में निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनेगी आवश्यकता इस बात की है कि कांग्रेस का कार्यकर्ता घर-घर जाकर कांग्रेस की घोषणाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और भाजपा की जन विरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराए।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव एकदम नजदीक है हम सब एकजुट हैं और मैं पर्यवेक्षक महोदय को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सीधी जिले की चारों विधानसभा सीट इस बार कांग्रेस पार्टी निश्चित रूप से जीतेगी और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में हमारे जिले की अहम भूमिका हो, जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषणा की गई है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को हर माह 1500 रुपए मिलेंगे,गैस का सिलेंडर ₹500 में मिलेगा 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त में दी जाएगी 200 यूनिट तक बिजली की दर आधी होगी सभी किसानों का कर्ज माफ होगा कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाएगी साथ में अनेकों अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं कांग्रेस की सरकार बनने पर मध्य प्रदेश में लागू होगी कांग्रेस पार्टी ही गरीबों की सच्ची हितैषी है।

इनकी रही विशेष उपस्थिति

सिंगरौली जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम सिंह,संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद सिंह शेरगांव महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सिंह जनपद कुसमी अध्यक्ष श्यामवती सिंह,महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रंजना मिश्रा,युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ब्लॉक अध्यक्षगण संतोष तिवारी हंसलाल यादव प्रदीप दीक्षित जय सिंह उपाध्यक्ष दिनेश पाठक रोहन सिंह अजीत सिंह महेश गुप्ता तिलकराज सिंह तारा सिंह संतोष तिवारी सहित वरिष्ठ कांग्रेस जन जिला पदाधिकारी ब्लॉक मंडलम सेक्टर के पदाधिकारी,बूथ बीएलए एवं कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button