ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
REWA जिला पंचायत CEO ने कार्यालय में अनुपस्थित 24 कर्मचारियों की बड़ी कार्यवाही

रीवा मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत रीवा डॉ सौरव संजय सोनवणे द्वारा समय 11.20 बजे कार्यालयीन उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया जिसमें 24 कर्मचारियों/अधिकारियों को अवैधानिक रूप से बिना अवकाश स्वीकृत कार्यालय में अनुपस्थिति पाये जाने के कारण एक दिवस अवैतनिक किया गया। साथ ही सचेत किया गया कि भविष्य में अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएंगी। ▪️डॉ सोनवणे मुख्यकार्यपालन अधिकारी द्वारा समस्त जनपद पंचायतों में पदस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमैट्रिक डिवाइस के माध्यम से दर्ज कराया जाने के निर्देश दिए गए थे बिना बायोमैट्रिक उपस्थित के वेतन/मानदेय का भुकतान किये जाने कि स्थिति में सम्पूर्ण जबाबदारी मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों कि मानते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।




