ब्रेकिंग न्यूज़सीधी
कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री शाह का जियावन, बहरी,अमिलिया आगमन पर हुआ शानदार स्वागत

कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री शाह का जियावन, बहरी,अमिलिया आगमन पर हुआ शानदार स्वागत..
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त सिंगरौली विकास प्राधिकरण के चेयरमैन दिलीप शाह का अमिलिया, जियावन, बहरी सहित विभिन्न ग्रामों में प्रथम आगमन पर शानदार स्वागत किया गया। जगह जगह लोगों ने माल्यार्पण और नुक्कड़ सभा करके श्री शाह का अभिनंदन किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री शाह को अपने बीच पाकर लोग आनंदित और प्रसन्नचित्त दिखे। चेयरमैन श्री शाह ने भी लोगों को भरपूर स्नेह दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह सयोजक वशिष्ठ पांडे ,दद्दी साहू, दिपक तिवारी सहित सैकड़ों ग्रामीण जन, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




