ब्रेकिंग न्यूज़

सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने लोकसभा में नई रेल परियोजना एवं जमीन अधिग्रहण के बदले उठाई रोजगार की बात

ar 728 ad
AR News Live

सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने लोकसभा में नई रेल परियोजना एवं जमीन अधिग्रहण के बदले उठाई रोजगार की बात

 

सदस्यों ने किया मेज थपथपा कर अभिनंदन

 

सांसद डॉक्टर मिश्रा की पहल सराहनीय — देव कुमार

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी। बजट सत्र के दौरान अनुपूरक प्रश्न और धन्यवाद प्रस्ताव में हिस्सा लेते हुए सीधी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने क्षेत्र की महत्वाकांक्षी परियोजना ललितपुर सिंगरौली रेल लाइन के संदर्भ में विस्तृत चर्चा के साथ ही रेलवे के फेरे और नई रेल परियोजना सीधी जिले को सौगात के रूप में देने की बात कही, जिसका उपस्थित सदस्यों ने मेज थपथपाकर शानदार अभिनंदन किया। रेल मंत्रालय को पर्याप्त बजट देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

बजट सत्र के दौरान धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने लोकसभा अध्यक्ष एवं सदन के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यापित करते हुए क्षेत्र की जनता जनार्दन का धन्यवाद किया। सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने सभापति जी के माध्यम से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से रेल से सम्बंधित विभिन्न मांगे रखी।

अति शीघ्र पूर्ण हो ललितपुर सिंगरौली रेल परियोजना, खुले डीआरएम ऑफिस

 

सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने बजट सत्र के दौरान संसद में मांग रखते हुए कहा कि लम्बित ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना जिसका निर्माण कार्य सन 1998 से किया जा रहा, इसे शीघ्र पूर्ण हो, सिंगरौली से संचालित सिंगरौली-नई दिल्ली, नई दिल्ली-सिंगरौली एवं सिंगरौली-भोपाल, भोपाल-सिंगरौली रेल को नियमित करे, सन 1998 में तत्कालीन रेल मंत्री स्व. श्री रामविलास पासवान जी के द्वारा सिंगरौली में डीआरएम ऑफिस का उद्घाटन किया गया था परन्तु आज तक ऑफिस नही खुला, सिंगरौली में पुनः डी आर एम ऑफिस संचालित हो।

 

सीधी को मिले एक और रेल परियोजना

 

 

सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से कहा कि सीधी के व्यापक हितों को देखते हुए सीधी जिले को रेलवे की एक और परियोजना प्रयागराज- नागपुर वाया मऊगंज, सीधी, मड़वास, शहडोल, अनूपपुर होते हुए नागपुर के लिए मिले।

 

रेलवे भूमि के अधिग्रहण के बदले लोगों को मिले रोजगार

बजट सत्र के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने लोकसभा क्षेत्र की जनता जनार्दन का की मांग भूमि अधिग्रहण के बदले नौकरी मिले, दृढ़ता के साथ रखे हुए कहा कि ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना में जमीन के बदले रोजगार दिये जाने के संदर्भ में जिन युवा साथियों को अब तक रोजगार नही मिला, उन्हें शीघ्र रोजगार दिए जाने की मांग की। सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने जमीन के बदले जिन युवाओं को रोजगार मिला है ,उनकी ओर से रेल मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के नेतृत्व में रेल मंत्रालय निरंतर विकास की नई ऊंचाईयों को स्पर्श कर रहा है। सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरी सभी मांगो को रेल मंत्री जी शीघ्र पूरी कर सीधी क्षेत्रवासियों को रेल की सौगात देंगे।

 

सांसद डॉक्टर मिश्रा की पहल सराहनीय — देव कुमार 

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने सांसद डॉ राजेश मिश्रा द्वारा रेलवे के संदर्भ में सीधी जिले की जनता के व्यापक हितों को देखते हुए उठाए गए मुद्दों के लिए का स्वागत करते हुए सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा का आभार व्यापित किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि सांसद डॉ राजेश मिश्रा द्वारा रेलवे के संबंध में उठाए गए सभी मुद्दे लोगों की आशा और आकांक्षा के अनुरूप हैं। उनकी पूर्ति होने से सीधी जिले को प्रगति के पंख लगेंगे और हजारों-हजार लोगों को रोजगार के  अवसर प्राप्त होंगे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button