सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, कहीं रोजगार दिलाने की बात

सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, कहीं रोजगार दिलाने की बात
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी । लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने आज बजट सत्र के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर ललितपुर सिंगरौली रेल परियोजना के संदर्भ में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और मांग पत्र सौंपा।
रेल मंत्री से चर्चा उपरांत सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने बताया कि रेल मंत्री श्री वैष्णव से ललितपुर-सिंगरौली रेल लाईन के संदर्भ में विस्तृत चर्चा कर उच्च स्तरीय टीम भेजकर निर्माण कार्य की समीक्षा करने हेतु आग्रह किया, साथ ही जमीन के बदले रोजगार दिए जाने की कड़ी में हमारे जिन युवा साथियों को अब तक रोजगार न मिल सका, उन्हें शीघ्र रोजगार दिये जाने की मांग रखी जिसे रेल मंत्री श्री वैष्णव ने सभी विषयों को संज्ञान में लेते हुए जल्द निराकरण हेतु आश्वासन दिया है।




