सीधी

न्यायालय परिसर से उठा नशामुक्त समाज का संदेश, तहसीलदार की मौजूदगी में दिलाई गई शपथ

ar 728 ad
AR News Live

कुसमी। नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से कुसमी न्यायालय परिसर में बुधवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार नारायण सिंह की उपस्थिति में किसानों, अधिवक्ताओं और आम नागरिकों ने नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

यह आयोजन जिला पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में जिलेभर में 15 से 30 जुलाई तक चल रहे विशेष नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान का हिस्सा था। थाना कुसमी पुलिस की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज की खुशहाली को भी प्रभावित करता है। इसलिए इसके खिलाफ जनभागीदारी सबसे प्रभावी हथियार है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी गई। विशेष रूप से युवाओं से अपील की गई कि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों को अपनाएं तथा अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।

थाना प्रभारी अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में एएसआई नंद प्रकाश सिंह, प्रधान आरक्षक हृदयलाल दीवान (धड़कन) सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है। थाना क्षेत्र के विद्यालयों, बाजारों, हाट-बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को इस मुहिम से जोड़कर नशामुक्त और जागरूक समाज का निर्माण करना है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button