ब्रेकिंग न्यूज़

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के निर्वाचन को लेकर बैठक आयोजित 

ar 728 ad
AR News Live

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के निर्वाचन को लेकर बैठक आयोजित

 

सीधी। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ की आवश्यक बैठक स्थानीय पूजा पार्क के श्री गणेश मंदिर में हरीश मिश्र जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता एवं विजय तिवारी प्रांतीय उपाध्यक्ष के विशेष आतिथ्य तथा शिवकरण सिंह प्रांतीय संगठन मंत्री, संतोष पाण्डेय प्रांतीय मीडिया प्रभारी के विशेष उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक का आरंभ सर्वप्रथम विध्न हर्ता गणेश जी की पूजा की जाकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें जिलाध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराने का निर्णय लिया गया। प्रदेश भर में सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष का निर्वाचन सीधी जिले से प्रारंभ होगा, तत्पश्चात संघ की आजीवन सदस्यता बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए पदाधिकारियों को आजीवन सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके बाद विनय मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्र एवं राजेश शर्मा का आजीवन सदस्यता सहित सभी पदीय दायित्वों से सर्वसम्मति से त्यागपत्र स्वीकार किया गया।

उच्च माध्यमिक शिक्षकों के समयमान वेतनमान, माध्यमिक एवं प्राथमिक शिक्षकों के क्रमोन्नति आदेश के साथ-साथ लंबित मंहगाई भत्ते की एरियर के शीघ्र भुगतान हेतु कलेक्टर, संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा कर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। साथ ही अन्य स्थानीय समस्याओं पर चर्चा कर शीघ्र निराकरण कराने की बात बैठक में रखी गई।

बैठक में हरीश मिश्र जिलाध्यक्ष, विजय तिवारी प्रांतीय उपाध्यक्ष, शिव करण सिंह प्रांतीय संगठन मंत्री, संतोष पांडे प्रांतीय मीडिया प्रभारी, डॉ राजेश पाण्डेय जिला संयोजक, अरुण सिंह कार्यकारी जिलाध्यक्ष, रमेश पाण्डेय, मंगलेश्वर बहेलिया कोषाध्यक्ष, दिनेश बहेलिया जिला सह संगठन मंत्री, दान बहादुर सिंह, अनिल पाण्डेय, वीरेश सिंह संरक्षक,इंद्रपाल सिंह ब्लाक संयोजक, सुखधाम सिंह ब्लाक अध्यक्ष, संतोष प्रजापति जिला सचिव, संतोष केवट, प्रदीप मिश्र सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button