ब्रेकिंग न्यूज़

लोकसभा निर्वाचन 2024 आयोग के निर्देशों के अनुसार निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन सम्पन्न करायें – व्यय प्रेक्षक

ar 728 ad
AR News Live

लोकसभा निर्वाचन 2024

आयोग के निर्देशों के अनुसार निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन सम्पन्न करायें – व्यय प्रेक्षक

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी-लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नमिता पटेल आईआरएस (आईटी) को संसदीय क्षेत्र 11-सीधी के लिए व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। व्यय प्रेक्षक नमिता पटेल ने व्यय के लेखा जोखा से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग कर आवश्यक निर्देश दिए।

 

व्यय प्रेक्षक ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन सम्पन्न कराने तथा अभ्यर्थियों के व्यय लेखे में निगरानी रखने के लिए विभिन्न टीमों के गठन का प्रावधान किया है। साथ ही निर्वाचन में धन तथा मादक पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इन प्रावधानों को बनाया गया है। उन्होंने सभी टीमों को आपसी समन्वय से आयोग की मंशानुसार निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए कहा है। बैठक में व्यय प्रेक्षक ने आयकर, जीएसटी, बैंक, आबकारी विभाग के अधिकारियों से विस्तृत समीक्षा की।

 

इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शाही एवं लाइजनिंग ऑफिसर अभिषेक सिंह बघेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button