ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

आधुनिक भारत के निर्माण में स्व. राजीव गांधी का अविस्मरणीय योगदान :-ज्ञान सिंह

ar 728 ad
AR News Live

आधुनिक भारत के निर्माण में स्व. राजीव गांधी का अविस्मरणीय योगदान :-ज्ञान सिंह

 

युवाओं के लोकप्रिय नेता थे राजीव गांधी

 

स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l कंप्यूटर क्रांति और दूरसंचार क्रांति के जनक 21वीं सदी के भारत के निर्माण के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में जवाहर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर स्व.राजीव जी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई एवं उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया राष्ट्र के निर्माण और 21वीं सदी के भारत के निर्माण में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है। स्वर्गीय राजीव जी की पुण्यतिथि पर अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था। स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही उनका अन्य बड़ा मक़सद इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण है। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की, जिनमें संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं। जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने आगे कहा कि स्व. राजीव जी देश की कम्प्यूटर क्रांति के जनक हैं। वे युवाओं के लोकप्रिय नेता थे। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री काल में कई ऐसे महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए जिसका असर देश के विकास में देखने को मिल रहा है। आज हर हाथ में दिखने वाला मोबाइल उन्हीं फ़ैसलों का नतीजा है।

उन्होंने कई साहसिक क़दम उठाए, जिनमें श्रीलंका में शांति सेना का भेजा जाना, असम समझौता, पंजाब समझौता, मिज़ोरम समझौता आदि शामिल हैं। 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे और दुनिया के युवा राजनेताओं में से एक थे राजीव गांधी एक ऐसी शख़्सियत थे, जिन्होंने दिलों पर भी हुकूमत की। वे भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी ज़िंदा हैं। हम शहादत दिवस के रूप में उनकी पुण्यतिथि मनाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं ।

पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह चौहान पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया वरिष्ठ पार्षद विनोद मिश्रा महामंत्री शीलारानी साकेत उपाध्यक्ष दिनेश पाठक ने भी स्व.राजीव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए विचार व्यक्त किए। श्रद्धांजलि सभा का संचालन संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे द्वारा किया गया एवं आभार महामंत्री एडवोकेट मनोज सिंह ने व्यक्त किया

स्व.राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा,कन्हैया सिंह,प्रवक्ता द्वय आकाश राज पाण्डेय,पंकज सिंह,कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवस्ताव,महामंत्री धीरेस सिंह,बृजमणि अवधिया बांके,संदीप उपाध्याय,रामेन्द्र सिंह बाबा,महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री कुमुदनी सिंह,शीलारानी साकेत,पुष्पा सिंह,सोनम सोनी,गौरी साकेत,माधुरी सिंह,श्यामवाती साकेत,रेखा सिंह,मो. अब्दुल समद,मो.अब्दुल मजीद,ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र सिंह,अरविन्द तिवारी संकट,रवीनाथ गोस्वामी,मो. असलम खान,मो.बिलाल,गोविंद गुप्ता,सौरभ सिंह,जय सिंह,राजकुमार द्विवेदी,रमेश साकेत,जान आलम,गंगा प्रसाद वर्मा,रामपियारे कुशवाहा,बेमी भाई,दयाशंकर वर्मा सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन,जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी,विशेष आमंत्रित सदस्य,जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,नगरीय निकाय के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई,सेवादल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सभी सहयोगी संगठनों एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित समस्त कांग्रेस के साथी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button