मध्य प्रदेश

पूर्व नपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू के घर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय

ar 728 ad
AR News Live

पूर्व नपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू के घर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

 

सीधी l भारतीय जनता पार्टी के सीधी विधानसभा की प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक के नामांकन के लिए सीधी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आम सभा के पश्चात नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ व्यवसायी और समाजसेवी देवेंद्र सिंह मुन्नू के निज निवास पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में समर्थन मांगा। श्री मुन्नू ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री विजयवर्गीय का गर्मजोशी से शानदार स्वागत किया। उल्लेखनीय की देवेंद्र सिंह मुन्नू कांग्रेस की ओर से विधानसभा के प्रबल दावेदार थे। परंतु पार्टी द्वारा उन्हें मौका न दिए जाने से विगत दिनों उन्होंने अपना त्यागपत्र सौंप दिया था तथा कांग्रेस के नेताओं पर वादा खिलाफी का आरोप भी लगाया था। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव का उनके घर जाना नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि अतीत में देवेंद्र सिंह मन्नू भाजपा के ही बड़े चेहरे थे और दो बार वो भाजपा से ही नगर पालिका के अध्यक्ष भी बने थे जिस कारण से अब उनके पुनः भाजपा में वापस सदस्यता लेने की बात सुर्खियों में है।

इस दौरान मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री और जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक प्रताप सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता शत्रुघ्न तिवारी, जितेंद्र सिंह चौहान, सुरेश सिंह चौहान, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, राम जी सिंह अनेक लोग उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button