क्राइम

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के द्वारा थाना बहरी अंतर्गत पंचायत भवन रामड़ीह में किया गया जन चौपाल का आयोजन, रात्रि मुकीम कर ग्रामीणों की सुनी समस्याये।*

ar 728 ad
AR News Live

*उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के द्वारा थाना बहरी अंतर्गत पंचायत भवन रामड़ीह में किया गया जन चौपाल का आयोजन, रात्रि मुकीम कर ग्रामीणों की सुनी समस्याये।*

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविन्द्र वर्मा द्वारा कई बार रात्रि में थानो को औचक निरीक्षण कर समस्त राजपंत्रित अधिकारियों को भी उनके अनुभाग के थानो का रात्रि में अचानक भ्रमण कर थाना क्षेत्र में ही रूकने का निर्देश दिया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती गायत्री तिवारी द्वारा दिनांक 11.06.24 की दरमियानी रात्रि सीधी अनुभाग के बहरी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत भवन रामड़ीह में जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में सीएम हेल्पलाईन की शिकायत कर्ताओं की शिकायत सुन उनका निराकरण किया गया साथ ही चौपाल में आये ग्रामीणो से पुलिस से संबंधित शिकायते जानकर उनका निराकरण किया गया। उप पुलिस अधीक्षक रामड़ीह पंचायत भवन में ही रात्रि मुकीम कर क्षेत्र के गतिविधियों एवं कानून व्यवस्था के बारे मे जानकरी ली जाकर उनके समाधान के बारे में थाना प्रभारी बहरी को निर्देशित किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक श्रीमती रीता त्रिपाठी मय स्टॉफ एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button