क्राइम

बेटे के लिए कुरकुरे खरीदने गई मां से रेप: कार में मिटाई हवस की प्यास, मन नहीं भरा तो ले गया खंडहर, फिर घर ले जाकर 3 दिन तक नोंचा जिस्म

ar 728 ad
AR News Live

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक हैवान ने एक बच्चे की मां को हवस का शिकार बनाया। इसके बाद कई दिनों तक बंधक बनाकर भी दुष्कर्म किया। पीड़ित ने महिला थाना में इसकी शिकायत की है।

2 साल के बच्चे का इलाज कराने पहुंची थी अस्पताल

दरअसल, सिवनी पीड़िता अपने 2 साल के बच्चे का इलाज कराने सास को लेकर अस्पताल पहुंची थी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। आरोपी के बेटे ने भी इस वारदात में उसका सहयोग किया था।

बेटे के लिए कुरकुरे खरीदने गई थी

पीड़िता ने बताया कि आरोपी विश्वनाथ उसके गांव का रहने वाला है। बेटा कुरकुरे खाने के लिए परेशान कर रहा था। उसे रोककर कुरकुरे लेने के लिए निकल गई। इस दौरान आरोपी का बेटा विक्की कार में आया और उसे छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया। इसके बाद आरोपी विश्वनाथ ने अपने बेटे को उतार दिया और कुछ दूर आगे गाड़ी को ले गया। यहां अंधेरे का फायदा उठाकर कार के अंदर उसके साथ दुष्कर्म किया।

खंडहर और फिर मकान ले जाकर बनाया हवस का शिकार

आरोपी का मन नहीं भरा तो उसे वह एक खंडहरनुमा जगह में ले गया। वहां भी उसके साथ दरिंदगी की। इसके बाद लखनादौन के नन्हे मेहगांव स्थित अपने मकान में ले जाकर तीन दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दरिंदगी की।

आरोपी के चंगुल से छूटकर पहुंची थाने

इधर देर रात तक जब बहू घर नहीं पहुंची तो सास परेशान हो गई। जिसके बाद बेटे के साथ थाने पहुंची और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस दौरान 3 दिन बाद आरोपी के चंगुल से भागकर पीड़िता जबलपुर पहुंची और महिला थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाया।

पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की कही बात

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने इस मामले में कहा कि लखनादेन क्षेत्र की एक युवती अपनी सास के साथ बच्चे का इलाज कराने आई थी। वह गौर तिराहे के पास पहुंची थी। इस दौरान विश्वनाथ ने उसे लिफ्ट देने का बहाना बनाकर घर ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी फरार है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button