भाजपा में सम्मान, सुरक्षा और शांति की गारंटी, वोट कटवन से रहे सावधान– रीती पाठक

भाजपा में सम्मान, सुरक्षा और शांति की गारंटी, वोट कटवन से रहे सावधान– रीती पाठक
नगर पालिका का विकास भाजपा के कार्यकाल में, भाजपा को बनाए विजयी — देवेंद्र सिंह
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी। भारतीय जनता पार्टी सीधी विधानसभा की प्रत्याशी एवं सांसद श्री मती रीती पाठक ने नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 18 में जनता जनार्दन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही जनता का सम्मान, सुरक्षा और शांति की गारंटी है। कांग्रेस की गारंटी भ्रष्टाचार और बेईमानी की है।
भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने बड़े ही आक्रमांक अंदाज में कांग्रेस और समूचे विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि कुछ लोग भाजपा से निकलकर वोट काटने का काम कर रहे हैं, जो लोग अपने दल के नहीं हुए वह आपके नहीं हो सकते। जनता को कहा कि सतर्क और जागरूक रहे। भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीति पाठक ने कहा कि कुछ लोगों को ऐसा लग रहा है कि वह जनता से बड़े हो गए हैं। ऐसे सामंतवादी विचारधारा के व्यक्तियों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद ने कहा कि आगामी 17 नवंबर को कमल की बटन को दबाकर भाजपा को विजई बनाना है, जिससे आपके विकास को और ताकत मिल सके। जिले में सर्वांगीण विकास हो सके। आम जनों को मूलभूत की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति होती रहे।
पहले मतदान, फिर जलपान
भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि आगामी 17 नवंबर को सभी लोग कमल का बटन दबाने के लिए पहले मतदान करें, फिर जलपान करें जिससे भविष्य सुरक्षित रहे, आपके बाल बच्चों का और आने वाली पीढ़ी का भी। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हाथों को मजबूत करते हुए, मुझे प्रचंड मतों से अपना आशीर्वाद प्रदान करें। यही आपसे अपील करती हूं।
नगर पालिका परिषद के दो बार अध्यक्ष रहे देवेंद्र सिंह मुन्नू ने कहा कि सीधी का विकास केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी ने किया है। आज से 30 वर्ष पहले सीधी में केवल एक कोतवाली रोड और एक गांधी चौराहा रोड ही हुआ करती थी। किंतु आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में सैकड़ों सडके नगर पालिका और आसपास के क्षेत्र में है। ऐसा कोई भी वार्ड या मोहल्ला नहीं है, जहां-जहां काली-काली सड़के ना हो। मेरे कार्यकाल में ही सीधी को शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए करोड़ों रुपए दिए, किन्तु वह भी अधूरा है । वर्तमान नगर पालिका कांग्रेस की होने के कारण विकास कार्य अवरुद्ध पड़े हैं। कांग्रेस की नगर पालिका पर चुटकी लेते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुन्नू ने कहा कि डेढ़ वर्ष से नगर पालिका में कमीशन की लड़ाई चल रही है। कई अध्यक्षों के खेमे बने हुए हैं जो बंदर बांट करते हुए सीधी का विकास अवरुद्ध करके रखे हैं। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू ने दोनों हाथ जोड़कर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रीती पाठक को अमूल्य मत प्रदान करते हुए विजई बनाने की अपील की।
निर्दलीय प्रत्याशी केदार की बेटियां पहुंची भाषण सुनने, हुईं बगावत ?
भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक की वार्ड क्रमांक 18 में सभा चल रही थी। इसी दौरान निर्दलीय प्रत्याशी केदारनाथ शुक्ला की पुत्री इंदु पांडे और डा रुचि शुक्ला अपने स्वजनों के साथ सभा स्थल में पहुंच गई। जब तक भाजपा प्रत्याशी की सभा चलती रही, तब तक वे लोग दर्शक बने देख सुन रहे थे। यह देखकर उपस्थित जनसमुदाय ने खूब खुसर फूसर की। एक वृद्ध महिला ने कहा कि घरे में हुईं बगावत और उसके पश्चात तरह-तरह की चर्चा गरम रही और लोगों ने खूब आनंद लिया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे ने बताया कि इसके पश्चात भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद श्रीमती रीती पाठक बघवारी, कतरीकाडी, चौपाल कोठार, नाकादर, कारी माटी, कठौली, बैरिहा पश्चिम, बैरिहा पूर्व में जनता जनार्दन को संबोधित करते हुए आशीर्वाद मांगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू केसरी, जिला उपाध्यक्ष रविचंद्र सिंह परिहार, बद्री मिश्रा जी, प्रमोद द्विवेदी, संजय सिंह चौहान, नीलम पाण्डेय, सुनीता रानी वर्मा, सुरेंद्रमणि दुबे , नगर मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, पार्षद कीर्ति चौरसिया, डॉ मनोज परिहार, जितेन्द्र तिवारी, अक्षय तिवारी, मुकेश पाण्डेय, प्रदीप सिंह, सुनील सिंह, डॉ विशाल वाधवानी, राकेश चतुर्वेदी, ओमती सोनी, संतोष, श्रवण सिंह उपस्थित रहे ।




