ब्रेकिंग न्यूज़

सिंगरौली के बोरबेल में गिरी बच्ची , 20 फिट गहराई में फंसी बच्ची की जान ..

ar 728 ad
AR News Live

उर्जाधानी सिंगरौली जिले के थाना बरगवां के कसर गांव में आज शाम एक किसान की बेटी खुले बोरबेल में गिर गई है जिसकी जान बचाने की तेजी से कवायत जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है । जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत

चितरंगी के कसर गांव के निवासी पिंटू शाह के खेत में हुए 8 से 10 वर्ष पुराने बोर जिसे किसान द्वारा पूर्व में बंद कर दिया गया था तथा खेती की जा रही थी दिनांक 25,26 जुलाई को वर्षा होने से मिट्टी के नीचे जाने से गढ़ा हो गया। उक्त गड्ढे में उसकी पुत्री सौम्या शाह के गिर जाने की दुर्घटना हुई है। यह घटना आज लगभग शाम 4,30 बजे की है।

 

बतादें कि घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता एवं सभी जिला एवं खंड स्तरीय अधिकारियों के साथ बचाव कार्य के लिए पहुंचे। इस कार्य में NCL के सीएमडी बी साईनाथ ,जनरल मैनेजर गोरबी ब्लॉक b परियोजना सीआईएसएफ के सुरक्षा दलों के साथ पहुंच गए है। स्थानीय विधायक राजेंद्र मेश्राम भी जानकारी मिलते हो पहुंचे। बच्ची लगभग 18 से 20 फीट की गहराई में फंसी है, जान की सुरक्षा के लिए पाइप से ऑक्सीजन की पहुंचाई जा रही है, 6 जेसीबी एवं चैन माउंटेन मशीन के द्वारा समानांतर गड्ढा बनाकर रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button