सीधी

कानून व्यवस्था से लेकर नशे पर सख्ती तक, कलेक्टर ने विभागों को दिए बड़े निर्देश

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले में कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन, वनाधिकार प्रकरणों के निराकरण और विभागीय समन्वय को मजबूत बनाने को लेकर कलेक्टर विकास मिश्रा ने राजस्व, पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। बैठक में कानून-व्यवस्था, पटाखा भंडारण स्थलों की सुरक्षा, नशा मुक्ति अभियान, वनाधिकार दावों और जनगणना जैसे कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, वनमण्डलाधिकारी प्रीती अहिरवार, अपर कलेक्टर बीपी पाण्डेय, उपसंचालक संजय टाइगर रिजर्व राजेश कन्ना टी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश

कलेक्टर विकास मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में कानून व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए और राजस्व, पुलिस एवं वन विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि बेहतर तालमेल से ही जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाई जा सकती है।

पटाखा भंडारण स्थलों की होगी जांच

बैठक में पटाखा भंडारण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर जिलेभर में निरीक्षण किया जाए तथा सुरक्षा मानकों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।

हर थाना तैयार करेगा डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान

आपदा प्रबंधन को लेकर कलेक्टर ने सभी थाना प्रभारियों को थाना-वार डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा या आकस्मिक घटनाओं के दौरान त्वरित कार्रवाई के लिए पहले से तैयारी जरूरी है।

संजय टाइगर रिजर्व विस्थापन कार्य की समीक्षा

बैठक में संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र के विस्थापन कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन गांवों में मुआवजा वितरण पूरा हो चुका है, वहां अभियान चलाकर विस्थापन प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।

वनाधिकार दावों के लिए ऑफलाइन आवेदन भी होंगे स्वीकार

वनाधिकार दावों के निराकरण को लेकर कलेक्टर ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों की सुविधा के लिए ऑफलाइन आवेदन भी स्वीकार किए जाएं। उन्होंने सामुदायिक वनाधिकार दावों के प्राथमिकता से निराकरण पर जोर दिया।

नशे के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश

बैठक में मादक पदार्थों और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए पुलिस, राजस्व और संबंधित विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करें तथा अवैध कारोबार पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

जनगणना कार्य को बताया प्राथमिकता

कलेक्टर ने जनगणना कार्य को राष्ट्रीय महत्व का बताते हुए सभी विभागों से सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य समयबद्ध और सटीक तरीके से पूरा होना चाहिए।

नियमित संयुक्त बैठकें होंगी आयोजित

कलेक्टर विकास मिश्रा ने निर्देश दिए कि खंड स्तर पर राजस्व, पुलिस और वन विभाग की नियमित संयुक्त बैठकें आयोजित की जाएं, ताकि स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके और विभागीय समन्वय मजबूत हो।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button