पूर्व मंत्री श्री पटेल ने पूर्व नपा अध्यक्ष श्री आहूजा के निधन पर शोक व्यक्त किया

पूर्व मंत्री श्री पटेल ने पूर्व नपा अध्यक्ष श्री आहूजा के निधन पर शोक व्यक्त किया
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी l पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने वयोवृद्ध कांग्रेस नेता एवं सीधी नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्री नवलदास आहूजा जी के निधन होने पर उनके निवास पर जाकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दीं।
श्री पटेल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री पाहुजा जी का हमारे बीच से असमय जाना दुःखद व हृदय विदारक है !
वे सच्चे समाज सेवी व गांधीवादी विचारधारा के प्रेरक स्तंभ थे। उन्होंने जीवन पर्यंत सत्य एवं सेवा का मार्ग अपनाया।
श्री पटेल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण सिंगरौली श्री ज्ञानेंद्र द्विवेदी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री विनोद वर्मा,वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मनोज सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।




