ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्य सचिव के निर्देश के अनुक्रम में कमिश्नर ने खाद्य सुरक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की.

ar 728 ad
AR News Live

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के संबंध में गत दिवस मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में रीवा संभाग के आयुक्त गोपालचन्द्र डाड ने गूगल मीट के माध्यम से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संभागान्तर्गत जिलों के कलेक्टर से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि खाद्य पदार्थों के निरंतर रूप से नमूने लिए जाएं तथा उनकी जाँच कराएं और मिलावट करने वालों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करें। कमिश्नर ने कहा कि यह अति महत्वपूर्ण अभियान है। जो आमजनों के स्वास्थ्य से भी जुड़ा है। जिसमें दूध तथा दूध से बने विभिन्न पदार्थों की गुणवत्ता की निगरानी के साथ-साथ खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने की कार्यवाही की जाए। सभी कलेक्टर व्यक्तिगत तौर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और खाद्य विभाग के अधिकारियों से इस अभियान की नियमित समीक्षा करें। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतिदिवस निर्धारित संख्या में लीगल एवं सर्विलांस नमूने लेकर जाँच कराएं और मिलावट करने वालों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही कराएं। उन्होंने कहा कि रीवा, सीधी, सिंगरौली एवं शहडोल संभाग के अनूपपुर जिले में चलित सेम्पल जाँच वैन भेजने के लिए शासन स्तर को माँग प्रस्तुत करें ताकि इसके प्राप्त हो जाने से और अधिक संख्या में खाद्य पदार्थों की जांच हो सके में मिलावट के विरूद्ध कार्यवाही हो सके। उन्होंने कहा कि मिलावट को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं जिसमें मिलावट की जाँच करने के उपायों की जानकारी दें। गूगल मीट में कमिश्नर ने पुलिस अधिकारियों से इस अभियान में समन्वय एवं सहयोग करने के निर्देश दिए।

कमिश्नर ने आगामी 24 एवं 25 फरवरी को रीवा में आयोजित होने वाले कैंसर शिविर तथा 26 फरवरी को शहडोल में आयोजित होने वाले कैंसर शिविर में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली और निर्देश दिए कि बेहतर व्यवस्थाओं के साथ शिविर का आयोजन कराएं ताकि अधिक से अधिक लोग सुविधाजनक ढंग से इसका लाभ ले सकें। उन्होंने मरीजों को कैंप स्थल तक लाने-ले जाने सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश कलेक्टर्स एवं अधिकारियों को दिए। गूगल मीट में कमिश्नर ने पीएमजनमन योजना के तहत पीवीटीसी की सूची भेजने के निर्देश दिए। राजस्व महाअभियान की समीक्षा के दौरान उन्होंने नक्शा तरमीम के प्रकरणों का निराकरण करते हुए नामांतरण, सीमांकन तथा बंटवारा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों को निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के शेष हितग्राहियों के आधार लिंक कराने की बात कही। कमिश्नर ने कहा कि राजस्व महाअभियान की समाप्ति तक सभी राजस्व प्रकरणों को तत्परतापूर्वक निराकृत कराएं जिससे संभाग की स्थिति प्रदेश में बेहतर रहे।

कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा उक्त अभियानों के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई। सीधी एनआईसी कक्ष में सीएमएचओ डॉ आई जे गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ दीपरानी इसरानी, महिला बाल विकास अधिकारी अवधेश सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ पीएल मिश्रा, सहायक आयुक्त डॉ डी के द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button