ब्रेकिंग न्यूज़

देश की पहली किन्नर पूर्व विधायक के खिलाफ फिर FIR दर्ज, जानें अब पुलिस ने क्यों की कार्रवाई

ar 728 ad
AR News Live

देश की पहली किन्नर विधायक शबनम मौसी के खिलाफ अनूपपुर की कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शबनम मौसी ने आचार संहिता के दौरान अपनी पिस्टल को थाने में जमा नहीं किया था, जिसके कारण पुलिस ने धारा-188 एवं 29, 30 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अभी हाल में ही दो ऑटो चालकों से बीच चौराहे पर मारपीट करने पर भी मामला दर्ज हुआ था।

 

बता दें कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद अनूपपुर पुलिस ने शस्त्रधारियों को अपने-अपने शस्त्र जमा करने के लिए नोटिस जारी किया था। उसके बाद सभी शस्त्रधारियों ने अपने-अपने शस्त्र नजदीकी थानों में जमा कर दिए थे।

 

वहीं, पूर्व विधायक जिनके पास शस्त्र के रूप में पिस्टल था। पिस्टल को जमा करने के लिए नोटिस दिया गया था। यह नोटिस कई बार दी जा चुकी थी। इसके बावजूद उन्होंने लापरवाही बरतते हुए जमा नहीं कराया, जिसको लेकर थाना कोतवाली अनूपपुर में पूर्व विधायक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

वहीं, इस पूरे मामले में अनूपपुर एसपी जितेन्द्र पवार का कहना है कि चुनाव के दौरान आचार संहिता में नोटिस जारी होने के बाबजूद उन्होंने अपना शस्त्र जमा नहीं किया था। इस पर उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button