सीधी

सेफ क्लिक 2.0′ अभियान का विस्तार, सीधी पुलिस ने जिलेभर में चलाया वृहद साइबर जागरूकता अभियान

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। डिजिटल ठगी और साइबर अपराधों से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सेफ क्लिक 2.0’ अभियान के तहत सीधी पुलिस ने शुक्रवार को जिलेभर में वृहद साइबर जागरूकता अभियान चलाया। बाजारों, अस्पतालों, धार्मिक स्थलों, चौकों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को साइबर अपराध के नए तरीकों से सतर्क रहने की जानकारी दी गई तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की शपथ दिलाई गई।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं सभी एसडीओपी के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

थाना बहरी पुलिस ने ग्राम मयापुर में ग्रामीण चौपाल लगाकर फर्जी लॉटरी, अनजान लिंक, बैंक खाते से धोखाधड़ी और ऑनलाइन ठगी के मामलों से बचने के उपाय बताए। थाना अजाक पुलिस ने अर्जुन नगर वार्ड क्रमांक-12 में स्थानीय नागरिकों को फर्जी योजनाओं और साइबर ठगी के तरीकों के प्रति जागरूक किया।

थाना कोतवाली पुलिस ने अस्पताल चौक पर राहगीरों, मरीजों के परिजनों और दुकानदारों को साइबर सुरक्षा संबंधी पंपलेट वितरित कर सुरक्षित ऑनलाइन बैंकिंग की जानकारी दी। वहीं थाना मड़वास पुलिस ने बाजार क्षेत्र में व्यापारियों और ग्राहकों को यूपीआई भुगतान और ऑनलाइन लेनदेन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया।

थाना कुसमी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों को साइबर अपराध से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए। थाना भुइमाड़ पुलिस ने कियोस्क सेंटर पर ऑनलाइन लेनदेन करने वाले नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

थाना चुरहट में साइबर जागरूकता अभियान के साथ ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। थाना सेमरिया ने मस्जिद परिसर में नमाजियों और स्थानीय नागरिकों को ओटीपी, बैंक खाता और एटीएम संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने की सलाह दी। थाना मझौली ने ग्राम करवाही में ग्रामीण चौपाल लगाकर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी, जबकि थाना कमर्जी ने बरगवां कुटी में श्रद्धालुओं और राहगीरों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

इसके अलावा जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में गांवों, हाट-बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक, अनजान कॉल या लुभावने ऑफर के झांसे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button