सीधी

सीधी रेल परियोजना: ठेकेदार की लापरवाही से बालक की मौत, आक्रोशित परिजनों का अस्पताल चौक पर धरना

ar 728 ad
AR News Live

सीधी: कोतवाली थाना अंतर्गत गाड़ा बवन गांव में शनिवार को रेलवे के निर्माणाधीन ब्रिज में एक 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। ललितपुर–सिंगरौली रेलवे लाइन परियोजना के तहत बनाए जा रहे इस पुल में गहरा गड्ढा बना हुआ था, जिसमें रमन सिंह पिता संत बहादुर सिंह की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को अस्पताल चौक पर रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

 

मौके पर पहुंचे डीएसपी अमन मिश्रा लगातार समझाइश दे रहे हैं, लेकिन परिजन ठेकेदार पर अपराध दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं।

 

रेलवे निर्माणाधीन पुल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

यह भी पढ़ेhttps://arnewslive.in/sidhi-railway-line-accident-caused-a-stir-due-to-the-death-of-a-13-year-old-boy-demanding-action-on-the-contractor/

रेलवे परियोजना के तहत बन रहे पुलों और गड्ढों में लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा, जिसके कारण बच्चों की जान जोखिम में है।

 

रेलवे ठेकेदार की लापरवाही से पहले भी हो चुकी मौतें

 

इससे पहले कुचवाही के पास निर्माणाधीन पुल में दो बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी है। इसके बावजूद ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। बार-बार हादसों से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

 

रेलवे परियोजना में बालक की मौत के बाद परिजनों का धरना

 

हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को अस्पताल चौक में रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि दोषी ठेकेदार के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज किया जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिले।

 

रेलवे ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग तेज

 

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए हैं। लोग प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं कि ठेकेदार की जिम्मेदारी तय की जाए और आगे ऐसी घटनाएं रोकने के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जाए।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button