*बैगा परिवार के घर जाकर परिजनों को दी गई आर्थिक सहायता राशि* – डी के द्विवेदी

*बैगा परिवार के घर जाकर परिजनों को दी गई आर्थिक सहायता राशि* – डी के द्विवेदी
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी l कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशानुसार जनजातीय कार्य विभाग सीधी के सहायक आयुक्त डाॅ. डी के द्विवेदी, हर्रई एवं अमरोला ग्रामों के डायरिया से मृत परिवारों के घर जाकर आर्थिक सहायता की राशि प्रदान किये। डाॅ डी.के द्विवेदी सर्वप्रथम ग्राम हर्रई के शोक संतप्त परिवार के बीच पहुंचे जहां गणेश बैगा की धर्मपत्नी स्व.रीना बैगा तथा पुत्र स्व.बुद्धसेन बैगा के मृत्यु उपरांत आर्थिक सहायता के रूप में Rs 10,000/- की राशि प्रदान किये। इसके पश्चात ग्राम अमरोला पहुंचकर डायरिया से मृत स्व. अजय सिंह, उम्र 1.5 वर्ष के पिता श्री विजय सिंह गोंड को आर्थिक सहायता के रुप में Rs. 5000/- की राशि प्रदान किये।
:सहायक आयुक्त के साथ ग्राम पंचायत अमरोला के सरपंच, रोजगार सहायक,हाई स्कूल पुरइनडोल के प्राचार्य , तथा जनजातीय कार्य विभाग के अन्य कर्मचारी/अधीक्षक शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।




