जिला युवा कांग्रेस कमेटी की जिला स्तरीय बैठक कल

जिला युवा कांग्रेस कमेटी की जिला स्तरीय बैठक कल
18 जुलाई को आएंगे मध्य प्रदेश के युवक कांग्रेस अध्यक्ष।
सभी पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों से बैठक में पहुंचने की अपील।
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। जिला युवा कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 18 जुलाई को आयोजित सत्याग्रह, धरना माननीय अजय सिंह राहुल भैया पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं श्री मितेंद्र दर्शन सिंह अध्यक्ष मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित है जिसकी तैयारी बैठक जिला युवा कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा आगामी 14 जुलाई रविवार 2024 को समय 11 बजे जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय जवाहर कांग्रेस भवन में नीट परीक्षा में हुई धांधली, नर्सिंग घोटाले के साथ ही जिले के स्थानीय मुद्दों को लेकर शासन प्रशासन को घेरने की रूपरेखा बनाने हेतु एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने युवा कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण, पूर्व पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, एवं संगठन के अन्य विभागों के पदाधिकारी से उक्त मीटिंग में समय से पहुंचने की अपील की है। श्री सिंह ने कहा कि झूठ बोलकर शासन सत्ता में काबिज हुई भाजपा की यह सरकार जिन वादों को करके चुनावी रण में उतरे थे, चुनाव जीतने के बाद उनमें से कोई एक वादा पूरा नहीं कर पा रहे। जनता में आक्रोश बहुत है, जनता संगठन के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ मुखर होने हेतु तत्पर हैं।




