ब्रेकिंग न्यूज़

कुसमी विकासखण्ड में डायरिया का कहर जारी  फिर हुई एक की मौत, एक जिला अस्पताल रेफर  चौथे दिन भी गांव में लगा रहा स्वास्थ विभाग का कैंप 

ar 728 ad
AR News Live

कुसमी विकासखण्ड में डायरिया का कहर जारी

फिर हुई एक की मौत, एक जिला अस्पताल रेफर

चौथे दिन भी गांव में लगा रहा स्वास्थ विभाग का कैंप

 

सीधी। जिला मुख्यालय से 110 किलोमीटर दूर कुसमी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत अमरोला के हर्रई गांव में शनिवार को डायरिया से दो लोगों की मौत हो गई थी तो वही अमरोला मे एक डेढ वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई थी। जिससे बाद स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार चौथे दिन भी हर्रई गांव में बारिश के बीच भी मेडिकल कैंप लगाया गया है। जानकारी अनुसार हर्रई, अमरोला, पुरैनडोल मे चौथे दिन एक भी मरीज नहीं मिलें हैं। वहीं समीपी ग्राम भुईमाड़ में एक बालक की मौत एवं एक वृद्धा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।

गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत अमरोला के हर्रई एवं पुरैइनडोल में मंगलवार को एक भी डायरिया के मरीज नहीं मिलें, लेकिन ग्राम पंचायत भुईमाड़ में एक वर्षीय बच्ची की मौत होना बताया गया है। मृतक बच्ची गरिमा सिंह उम्र 1 वर्ष के पिता गोविंद सिंह ने बताया कि बच्ची को तीन दिन पहले सर्दी जुखाम खांसी एवं उल्टी दस्त की समस्या थीं जिसके चलते उसकी की मृत्यु हो गई। जानकारी मिलते ही मृतिका के घर नायब तहसीलदार सोने सिंह व पटवारी भुईमाड़ लक्ष्मण साकेत पंहुचे। वही भुईमाड़ निवासी सोनकुमारी सिंह पति वृजलाल सिंह 70 वर्ष निवासी भुईमाड़ को गंभीर हालत में प्रथामिक स्वास्थ्य केन्द्र भुईमाड़ मे भर्ती कराया गया था आराम नहीं मिलने पर जिला अस्पताल सीधी के लिए रेफर कर किया गया है। उधर डायरिया के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हर्रई गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चौथे दिन भी डाँ. ऋषभ गुप्ता एवं कुशमी से आयी डाँ. सृष्टि कुशवाहा द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मेडिकल कैंप लगाकर लोगों का चेकअप किया गया। इसके अलावा आशा कार्यकर्ता हर्रई,अमरोला, ज्वारी टोला के साथ अन्य गावों मे घर घर जाकर जरूरत की मेडिकल सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं एवं किसी भी प्रकार की बीमारी होने पर तत्काल दवा लेने एवं हॉस्पिटल जाने की सलाह दे रही हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button