गांव चलो अभियान से हर बूथ होगा भाजपा मय, रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे लोकसभा — देव कुमार

गांव चलो अभियान से हर बूथ होगा भाजपा मय, रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे लोकसभा — देव कुमार
पार्टी की जिला स्तरीय गांव चलो अभियान कार्यशाला संपन्न
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व की महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी योजना गांव चलो से अभियान से जिले का हर बूथ भाजपा मय होगा। हर गांव हर बूथ राम राज्य की संकल्पना को साकार करने वाला होगा।
उक्त आशय के विचार भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने गांव चलो अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए लोकसभा कार्यालय में कहीं।
भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत पार्टी के सांसद ,विधायक एवं अन्य सभी प्रकार के जन प्रतिनिधि और सभी स्तर के पार्टी पदाधिकारी आगामी दिनों में 24 घंटे किसी एक चिन्हित गांव में रहकर दिए गए करणीय कार्यों को संपादित करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि अभियान को पूर्ण मनोयोग से सफल बनाएं। प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को शक्ति केंद्र, बूथ समिति, पन्ना समितियां का सत्यापन करते हुए पार्टी के हर भूत में 51 प्रतिशत से अधिक वोट अर्जित करने के लक्ष्य पर कार्य करेंगे।
प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को बखान करने का समय है गांव चलो अभियान — कुंवर सिंह
जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए धौहनी विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, विश्वकर्मा योजना आदि योजनाओं के साथ योजनाबद्ध तरीके से गांव में जाकर, जनता के बीच इन योजनाओं का व्यापक बखान करें। विधायक श्री टेकाम ने कहा कि कांग्रेसियों के पाखंड से भी जनता को सावधान करने की जरूरत है। कांग्रेस के शासनकाल का जिक्र करते हुए विधायक श्री टेकाम ने कहा कि कांग्रेस के बंटाढार युग की भी कहानी और घटनाएं नई पीढ़ी को याद दिलाने की भी आवश्यकता होगी।
गांव चलो अभियान की सफलता में जुटे सभी पदाधिकारी — विश्वामित्र
सिहावल विधानसभा के विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि गांव चलो अभियान भारतीय जनता पार्टी के महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी योजना है। सभी पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी से मेरा अनुरोध है कि वे सभी पूर्ण तैयारी के साथ इस अभियान की शत प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करें।
राम राज्य की स्थापना के लिए गांव की ओर चले — इंद्र शरण
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य, पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि गांव चलो अभियान लोकसभा की जीत सुनिश्चित करने का अभियान है। पिछली बार लोकसभा को 286000 के अंतर से जीता था, इस बार हमें इस लक्ष्य को 5 लाख के पार ले जाना है। राम मंदिर निर्माण के पावन अवसर पर हम सभी बूथ विजय संकल्प के साथ रामराज्य की ओर आगे बढ़े।
उत्साह और उमंग के साथ चले गांव की ओर — के के तिवारी
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी ने कहा कि उत्साह और उमंग के साथ प्रदेश और केंद्र सरकार की गौरवपूर्ण योजनाओं एवं कार्यक्रमों के साथ हम गांव की ओर चलें और हर बूथ स्वावलंबन और सशक्तिकरण करने के अभियान में जुटे।
मोदी जी की गारंटी के साथ गांव की ओर चलें — डॉक्टर मेहता
लोकसभा संसदीय क्षेत्र के विस्तारक वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ संदीप मेहता ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के साथ पार्टी के गांव चले अभियान में शामिल हो। आज झोपड़ी में गैस चूल्हा है, किसान को किसान सम्मन निधि है, फुटपाथ व्यवसायियों के पास आज अपना स्वयं का रोजगार है। ऐसी अनेकानेक जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ जनता जनार्दन के बीच पहुंचे।
कुशल बूथ प्रबंधन से ही विजय श्री सुनिश्चित — डॉ मनोज
जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा ने कहा कि कुशल बूथ प्रबंधन से ही चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित होगी और 18 करणीय कार्यों को कार्यकर्ताओं के बीच लिपिबद्ध कराया।
हर पदाधिकारी होगा गांव में — अनिल पांडे
कार्यशाला के जिला संयोजक अनिल पांडे ने कहा कि आगामी 9 से 11 फरवरी के बीच पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि एक दिन 24 घंटे गांव में निवास करते हुए मेरा बूथ सबसे मजबूत, बूथ जीता चुनाव जीता, अभियान की सफलता के बाद गांव चलो अभियान का हिस्सा बनेंगे। कार्यशाला का संचालन इस अभियान के जिला संयोजक पूर्व जिला महामंत्री विनय सिंह चौहान ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, रविचंद्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, बद्री मिश्रा, जिला महामंत्री अशोक पटेल, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, डॉ यू के श्रीवास्तव, रामप्रसाद वैश्य, विश्वबंधु धर द्विवेदी, मोतीलाल पटेल, रवि केसरी, जिला मंत्री अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, उर्मिला साकेत, ज्योति कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, दिलीप सिंह चौहान, डॉक्टर मनीला सिंह चौहान, पुनीत नारायण शुक्ला, मोर्चा अध्यक्ष निशांत मिश्रा, राजमणि साहू, चंद्रपाल सिंह उइके, लोरिक प्रसाद यादव, आगा मंसूर अली खान, भानु पांडे , सुरेश सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, संजय सिंह चौहान, रामराज गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, रजनीश शुक्ला, पुनीत पांडे, अनीता सिंह, कृष्ण लाल पयासी छोटू, सूर्य प्रताप सिंह, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, प्रवीण तिवारी, विभा शर्मा, जितेंद्र तिवारी, सूर्य दिन सिंह, आशीष मिश्रा, विक्रान्त सोनी, श्रवण सिंह, संगीता सिंह, आरती सिंह, सहित जिले के जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी मोचन के पदाधिकारी एवं गांव चलो अभियान की टोली के सदस्य उपस्थित रहे।




