ब्रेकिंग न्यूज़

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल कल रीवा में करेंगे ध्वजारोहण

ar 728 ad
AR News Live

रीवा 25 जनवरी 2024. गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को एसएएफ परेड ग्राउंड में आयोजित किया जायेगा। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल प्रात: 8.58 बजे कार्यक्रम स्थल पर आयेंगे। वे प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। उसके पश्चात राष्ट्रगान होगा और मुख्य अतिथि को सलामी दी जायेगी। मुख्य अतिथि पूर्वान्ह 9.02 बजे से 9.08 बजे तक परेड का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद पूर्वान्ह 9.08 बजे से 9.38 बजे तक मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करेंगे। तदुपरांत पूर्वान्ह 9.38 बजे से 9.41 बजे तक हर्ष फायर एवं राष्ट्रपति की जय के नारे लगाये जायेंगे। उसके पश्चात 9.41 बजे से 9.51 बजे तक परेड द्वारा मार्च पास्ट आयोजित की जायेगी।

मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री शुक्ल पूर्वान्ह 9.51 बजे से 9.53 बजे तक समृद्धि के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़ेंगे तथा 9.53 बजे से 9.55 बजे तक परेड कमाण्डर एवं प्लाटून कमाण्डरों से परिचय प्राप्त करेंगे। उसके पश्चात 9.55 बजे से 10.15 बजे तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद एवं लोकतंत्र सेनानी एवं उनके परिजनों से भेंटकर सम्मानित करेंगे। इस दौरान पूर्वान्ह 10.15 बजे से 10.45 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उसके पश्चात 10.45 बजे से 11.30 बजे तक मध्यप्रदेश गान एवं चलित झांकियों का प्रदर्शन किया जायेगा। कार्यक्रम में पूर्वान्ह 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक मुख्य अतिथि पुरस्कार वितरित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से 12.10 बजे तक आभार प्रदर्शन किया जायेगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button