ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

सीएम केयर योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाएँ: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

ar 728 ad
AR News Live

सीएम केयर योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाएँ: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

 

 

 

 

भोपाल- उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में बैठक लेकर सीएम केयर योजना के अंतर्गत प्रस्तावित सुपर-स्पेशलिटी स्वास्थ्य अधोसंरचना के शीघ्र विस्तार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को हृदय रोग, कैंसर और अन्य जटिल बीमारियों के इलाज के लिए अब बड़े शहरों या अन्य राज्यों में न जाना पड़े, इसके लिए योजना का त्वरित क्रियान्वयन आवश्यक है।

 

बैठक में बताया गया कि वर्तमान में प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में एमडी/एमएस की 1909, डीएम की 41 और एम.च. की 43 सीटें स्वीकृत हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि सुपर-स्पेशलिटी शिक्षा का विस्तार प्रदेश में हृदय रोग, कैंसर, रेडियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, युरोलॉजी सहित विभिन्न जटिल उपचारों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।

 

उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के उपचार आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में ऑन्कोलॉजी, कार्डियोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, जनरल मेडिसिन, युरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और सीटीवीएस सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। कीमोथेरेपी, डायलिसिस, एंजियोग्राफी-एंजियोप्लास्टी, रेडियोथेरेपी, सीटी-एमआरआई-पीईटी स्कैन जैसी तृतीयक सेवाओं की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐसी स्थिति में भविष्य की मांग को देखते हुए अधोसंरचना विस्तार की तैयारी शीघ्र पूर्ण करना आवश्यक है।

 

उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुपर-स्पेशलिटी विभागों के उन्नयन, आवश्यक मानवबल, उपकरण, भवन, प्रशिक्षण तथा अनुमतियों से संबंधित सभी औपचारिकताएँ युद्धस्तर पर पूरी की जाएँ, ताकि सीएम केयर योजना का लाभ जल्द से जल्द आम जनता तक पहुँच सके।

 

उन्होंने कहा कि सीएम केयर योजना का उद्देश्य कार्डियक और ऑन्कोलॉजी उपचार को उच्च गुणवत्ता के साथ सुलभ बनाना है। योजना के अंतर्गत अधिक सुपर-स्पेशलिस्ट तैयार करना, कैंसर और हृदय चिकित्सा के तृतीयक ढांचे को मजबूत करना, रोबोटिक सर्जरी और अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम को सुदृढ़ करना प्रमुख लक्ष्य हैं।

 

बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, आयुक्त तरुण राठी, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. अरुणा कुमार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button