सीधी
सीधी से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा रवाना — सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने दिखाई हरी झंडी

सीधी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत शनिवार को जिले से विशेष तीर्थ यात्रा को रवाना किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर से रामेश्वरम–मदुरई के लिए जा रही इस बस को सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर विदाई दी।
विदाई समारोह के दौरान सांसद डॉ. मिश्रा ने तीर्थयात्रियों पर पुष्पवर्षा की और सभी यात्रियों के सुखद, सुरक्षित व मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह योजना senior citizens के लिए आस्था, परंपरा और सम्मान का महत्वपूर्ण माध्यम है, जो शासन की संवेदनशीलता और सेवा-भाव को दर्शाती है।
यात्रा में बड़ी संख्या में जिले के वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने यात्रियों की व्यवस्था, सुरक्षा और सहायता से संबंधित सभी तैयारी पहले से सुनिश्चित कर ली थी।




