ब्रेकिंग न्यूज़

शंकरपुर में रेल स्टॉपेज बनाने की मांग

ar 728 ad
AR News Live

शंकरपुर में रेल स्टॉपेज बनाने की मांग
सीधी । आदिवासी अंचल कुसमी के वरिष्ठ जन प्रतिनिधि आनंद सिंह ददुआ ने जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर कटनी चोपन मार्ग पर शंकरपुर भदौरा में रेल स्टॉपेज बनाए जाने की मांग की है। श्री ददुआ ने कहा है कि सीधी जिला मुख्यालय से शंकरपुर भदौरा की दूरी लगभग 35 किलोमीटर है तथा यह आदिवासी आंचल का एक प्रमुख रेलवे स्टेशन है ऐसे में यहां पर इंटरसिटी व शक्तिपुंज एक्सप्रेस का स्टॉपेज बनाए जाने से जिले के अधिकांश लोगों को रेल सुविधा का लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा है कि पूर्व में भी इस तरह की मांग की गई थी लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है केवल आश्वासन ही दिया गया है। इसके साथ ही पॉल क्रमांक 1250 से 1249 के बीच अंडर ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है जो की सही नहीं है क्योंकि बारिश के दिनों में अंडर ब्रिज में पानी भर जाने के कारण हद से होते हैं और आवागमन भी बाधित हो जाता है इसलिए यहां पर अंडर ब्रिज की बजाय ओवर ब्रिज बनाया जाना चाहिए। श्री दादावानी जिला कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में कहां है कि यदि मांगे पूरी नहीं होती है तो आंदोलन के लिए विवस होना पड़ेगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button