विदेश

6 दिन बाद महासागर से निकाला,टाइटन पनडुब्बी का मलबा……

ar 728 ad
AR News Live

टाइटैनिक जहाज के मलबे को दिखाने गई टाइटन सबमरीन का मलबा 6 दिन बुधवार को मिल गया। इसे कई टुकड़ों में कनाडा के सेंट जॉन पोर्ट पर लाया गया। 18 जून को यह सबमरीन अटलांटिक महासागर में 12000 फीट नीचे गई थी। उसके बाद लापता हो गई। चार दिन बाद 22 जून को इसका मलबा टाइटैनिक जहाज से 1600 मीटर दूर मिला था। इसमें 4 टूरिस्ट और एक पायलट सवार था।

 

 

जांच के बाद विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया कि यह हादसा विस्फोट की वजह से हो सकता है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, US कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने सबमरीन के मलबे में मानव अवशेष मिलने की बात कही है। इन अवशेषों को मेडिकल टीम के पास जांच के लिए भेजा जाएगा।

 

BBC के मुताबिक, पनडुब्बी के मलबे में लैंडिंग फ्रेम, रियर कवर सहित 5 हिस्से बरामद किए गए हैं। कोस्ट गार्ड ने बताया कि पनडुब्बी का काफी सारा मलबा अभी टाइटैनिक जहाज के पास है। उसे भी जल्द ही निकालने की कोशिश की जाएगी। पनडुब्बी के मलबे की फोरेंसिक जांच कर ये पता लगाने की कोशिश की जाएगी की उसमें विस्फोट क्यों हुआ था।

 

टाइटन पनडुब्बी 18 जून की शाम करीब 5:30 बजे (भारतीय समयानुसार) अटलांटिक महासागर में छोड़ी गई थी। ये 1:45 घंटे बाद लापता हो गई थी। पनडुब्बी में पायलट समेत 5 टूरिस्ट शामिल थे। 4 दिन तक सबमरीन को ढूंढने की कोशिश की गई, जिसके बाद 23 जून को टाइटैनिक जहाज के मलबे के 1600 फीट दूर इसका मलबा मिला। अनुमान लगाया गया था कि पनडुब्बी में विस्फोट हुआ था।

 

रडार पर मिले थे विस्फोट के सिग्नल

अमेरिकी नेवी के एक अफसर के मुताबिक, टाइटन पनडुब्बी की आखिरी लोकेशन टाइटैनिक जहाज के पास से ही रिकॉर्ड की गई थी। लापता होने के कुछ देर बाद रडार पर विस्फोट से जुडे़ कुछ सिग्नल भी मिले थे। ये जानकारी तुरंत कमांडर के साथ शेयर कर दी गई थी, जिससे सर्च ऑपरेशन में मदद मिली।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button