सीधी

सीधी में फांसी के फंदे पर मिला युवक का शवः पिता बोले- सुबह हमारे साथ चाय पी, बिस्तर उठाने कमरे में गया तो निकला ही नही

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। सीधी जिले के मरसरहा गांव में 30 साल के युवक का शव फांसी के फंदे पर मिला। बहरी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

थाना प्रभारी राकेश बैस के मुताबिक, परिजनों को संजय द्विवेदी का शव उसके घर के पंखे पर लटकता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद डायल 100 के जरिये पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाया।

 

संजय के पिता जगन्नाथ द्विवेदी ने बताया कि रोज की तरह सुबह उठ कर उसने हमारे साथ चीय पी। फिर सुबह 8 बजे घर के अंदर बिस्तर सहेजने के लिए चला गया। आधे घंटे तक बाहर नहीं निकला, तब हमने जाकर देखा। उसका शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ दिखाई दिया। पिता ने बताया कि 4 साल पहले उसकी शादी हुई थी। पत्नी इस समय मायके में थी। फिलहाल घर में ऐसी कोई परेशानी नहीं थी। उसने यह कदम क्यों उठाया, कोई समझ नहीं प रहा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button