ब्रेकिंग न्यूज़

नशा मुक्त रहकर ही सही समाज का निर्माण कर सकते हैं :- दद्दूलाल पाण्डेय* जनकल्याण की भावना को लेकर संपन्न हुई महाआरती

ar 728 ad
AR News Live

*नशा मुक्त रहकर ही सही समाज का निर्माण कर सकते हैं :- दद्दूलाल पाण्डेय*

जनकल्याण की भावना को लेकर संपन्न हुई महाआरती

 

सीधी । भगवती मानव कल्याण संगठन के बैनर तले महीने के तीसरे रविवार को जिला मुख्यालय सीधी के शहर के उत्तर करौदियां विष्णु नगर मे एक निजी पैलेस में जनकल्याण की भावना को महाआरती संपन्न हुई। महाआरती मे संगठन के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। चिंतन के क्रम मे अनूज शुक्ला व शेषमणि पटेल एवं दद्दू लाल पाण्डेय ने चिंतन प्रदान किया। दद्दूलाल पाण्डेय ने कहा कि हमें भय, भूख, भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाना होगा। सबसे पहले हमारा कर्तव्य नशा मुक्त बनना है। नशा मुक्त रहकर ही हम सही समाज का निर्माण कर सकते हैं। हमारी युवा पीढ़ी नशे की गर्त में धस्ती जा रही है, हमें उसे बचाना होगा। जब आपका पूरा परिवार नशा मुक्त होगा, तभी आप निश्चित तौर पे खुशहाल जीवन जी पाओगे। आप अपने बच्चों का सुंदर भविष्य चाहते हो जिनके लिए आप रात दिन प्रयास करते रहते हो माताएं उनके लिए व्रत रखती है कि हमारे बच्चे की उम्र लंबी हो जाए, लेकिन यदि आपका बच्चा, आपका पति शराब पीकर या कोई दूसरा नशा करके घर पर आए तो सोच कर देखो कि आपके घर की दशा कैसी होगी। किस तरह से दुराचारी लोग किसी के बच्चे को नशा परोसते हैं। आपकी की हुई साधना तभी फलीभूत होगी, जब आपका परिवार नशा मुक्ति परिवार होगा। उन्होंने बताया कि हमारे पतन का मूल कारण है नशा। चाहे कोई भी हो उसका प्रभाव बहुत घातक होता है। सबसे पहले हमें इसी बुराई को जड़ से मिटाना होगा। इसी के साथ अंत मे अशोक वर्मा के द्वारा आभार व्यक्त किया गया है। इस मौके पर हजारों की संख्या में पदाधिकारी व माँ के भक्त उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button