खेलब्रेकिंग न्यूज़

सिहावल: अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता मे देश की मानी जानी टीमें कर रही हैं शिरकत

ar 728 ad
AR News Live

सिहावल: अंतर्राज्यीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता मे देश की मानी जानी टीमें कर रही हैं शिरकत

 

स्वर्गीय कुंवर नरेंद्र सिंह अमृत अंतर्राज्यीय बालीवाल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ कल यानी 17 मार्च 2023 से 19 मार्च 2023 तक मिनी स्टेडियम सिहावल में होने जा रहा है,

उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि होंगे सीधी जिले के कलेक्टर श्री साकेत मालवीय एवं एसपी श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव | समापन मैच में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल जी होंगे |

 

समाजसेवी एवं कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री रामदयाल पटेल द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि, पिछले वर्षो की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय कुंवर नरेंद्र सिंह स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ कल समय दोपहर 2:00 बजे से होने जा रहा है जिसमें टीमों का विवरण इस प्रकार है — इंडियन आर्मी ग्रीन सिकंदराबाद, मुंबई परसवाड़ा (महाराष्ट्र) स्पोर्ट क्लब हॉस्टल (प्रयागराज), नोएडा, देहरादून एवं मध्य प्रदेश (भोपाल) की टीमें शिरकत कर रही हैं |

 

प्रतियोगिता का फाइनल मैच 19 मार्च 2023 को समय 3:00 बजे से प्रारंभ होगा समस्त खेल प्रेमी खेल का आनंद लेने हेतु मिनी स्टेडियम सिहावल में सादर आमंत्रित हैं |

आयोजक:- सुग्रीव ग्रामीण सद्भावना समिति सुपेला जिला सीधी (मध्य प्रदेश)

 

 

 

 

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button