सीधी

सीधी में धर्मांतरण का पर्दाफाश: जेल से रिहा व्यक्ति फिर पकड़ा गया, 8 हिरासत में…

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। धर्मांतरण का मामला एक बार फिर सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र में सामने आया है। ग्राम मयापुर में एक व्यक्ति, जो डेढ़ महीने पहले धर्मांतरण के आरोप में जेल से रिहा हुआ था, को फिर से इस गतिविधि में लिप्त पाया गया।

स्थानीय हायर सेकेंडरी स्कूल के पीछे स्थित आदिवासी बस्ती में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल जायसवाल को संदिग्ध धर्मांतरण सामग्री के साथ पकड़ा। विहिप कार्यकर्ता रमेश सिंह के अनुसार, मौके पर करीब 20-25 लोग मौजूद थे, जिनमें से 12-13 लोग भाग गए।

बहरी थाना प्रभारी राकेश बैस ने बताया कि घटनास्थल से धार्मिक सामग्री जब्त की गई है। पुलिस ने 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले की गहन जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button