भाजपा अजा मोर्चा ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

भाजपा अजा मोर्चा ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम
सीधी: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भाजपा अजा मोर्चा द्वारा सीधी जिले के सभी मंडलों में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
सीधी विधानसभा अंतर्गत नगर मंडल के वार्ड क्रमांक 11 के बूथ क्रमांक 232 पर विशेष आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र बंसल, मीडिया प्रभारी व बूथ अध्यक्ष गुरु प्रसाद मौर्य, राम सुंदर कोरी, जगजीवन साकेत, बाबूलाल कोरी, राजकरण कोरी, राहुल प्रजापति, प्रकाश कोरी और विकास कोरी ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के विचार सुने और उनके संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।




