CWC सदस्य बनने पर कमलेश्वर पटेल के प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेस आयोजित करेगी स्वागत समारोह

CWC सदस्य बनने पर कमलेश्वर पटेल के प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेस आयोजित करेगी स्वागत समारोह
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने ज्यादा से ज्यादा तादाद में पहुंचने की अपील की
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l पूर्व मंत्री विधायक कमलेश्वर पटेल का अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में कांग्रेस वर्किंग कमेटी का सदस्य बनने के बाद दिनांक 26 अगस्त 2023 को प्रथम नगर आगमन हो रहा है। आपके आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के तत्वाधान में स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन पूजा पार्क में दोपहर 3.00 आयोजित किया गया है।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह ने आग्रह किया है कि जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी,विशेष आमंत्रित सदस्य,जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,नगरीय निकाय के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण जनपद पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई,सेवादल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सभी सहयोगी संगठनों एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित समस्त कांग्रेस के साथी ज्यादा से ज्यादा तादाद में उक्त कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर स्वागत समारोह में अपनी सहभागिता बनाए।




