कांग्रेस द्वारा नारी सम्मान योजना का हुआ शुभारंभ..

कांग्रेस द्वारा नारी सम्मान योजना का हुआ शुभारंभ..
बृजभूषण शुक्ला एवं ज्ञान सिंह ने पत्रकारवार्ता कर भरवाएं महिलाओं से फॉर्म
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l कांग्रेस की नारियों को सशक्त करने के लिए महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए और गैस सिलेंडर 500 रुपए कांग्रेस सरकार बनते ही देने के वचन दिया है जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला एवं जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने जवाहर कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता की। तत्पश्चात महिलाओं के फॉर्म भराकर योजना का शुभारंभ किया गया। जिला प्रभारी बृजभूषण शुक्ला ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कमलनाथ जी की महत्वकांक्षी योजना प्रदेश में महिलाओं के जीवन स्तर को ऊपर लाने में कारगर साबित होगी और महिलाएं अधिक सशक्त बनेंगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ ने सशक्त बेटी,समृद्ध नारी की परिकल्पना के आधार पर नारी सम्मान योजना लागू करने की वचन की है एवं मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश की महिलाओं को घरेलू स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से प्रति माह 1500 रूपया नकद यानी 18000 रूपये सालाना एवं घरेलू उपयोग हेतु एलपीजी गैस सिलेंडर 500 रूपये में उपलब्ध करवाया जाएगा ।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ दिनांक 9 मई को प्रदेश स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम जिला छिन्दवाड़ा में कर रहे है। इसी कड़ी आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सहित सीधी में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर फार्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है
*किया गया नारी शक्तिओं का सम्मान*
जिला कांग्रेस प्रभारी बृजभूषण शुक्ला और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय में जिले की उपस्थित नारी शक्तिओ का सम्मान श्रीफल और साड़ी भेट कर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यरुप से प्रदेश उपाध्यक्ष लाल चंद गुप्ता,पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह,संगठन मंत्री दयाशंकर पाण्डेय,नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष मोनिका गुप्ता,जनपद अध्यक्ष उर्मिला साकेत,युथ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह,महामंत्री नवीन सिंह,विनोद मिश्रा,प्रवक्ता पंकज सिंह,रजनीश श्रीवास्तव,भूपेंद्र सिंह,वसुधा सिंह,मेनका प्रभात सिंह,शशिकला द्विवेदी,सोनम सोनी अरविन्द तिवारी संकट,बृजमणि अवधिया,ओमकार सिंह,जय सिंह,तिलकाराज सिंह,सुदीप द्विवेदी,अब्दुल मजीद,विजय गुप्ता,रवीनाथ गोस्वामी,मोहम्मद आलम,मोहम्मद बिलाल,नृपेंद्र शुक्ला,निशा नामदेव,कल्पना प्रजापति, ममता नामदेव,शिला नामदेव,पुष्पा नामदेव,शिवकरण जैसवाल,राहुल शुक्ला राधारमण यादव,राजेंद्र मौर्या सहित कई कांग्रेस के साथी उपस्थित रहे।




