ब्रेकिंग न्यूज़

बोरवेल दुर्घटना पर कमिश्नर ने की निलंबन की कार्यवाही कमिश्नर ने लापरवाह सहायक यंत्री और जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को किया निलंबित 

ar 728 ad
AR News Live

बोरवेल दुर्घटना पर कमिश्नर ने की निलंबन की कार्यवाही कमिश्नर ने लापरवाह सहायक यंत्री और जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को किया निलंबित

 

गत दिवस सिंगरौली जिले में ग्राम कसर में बोरवेल में गिरने से तीन वर्षीय बालिका सौम्या की दु:खद मौत हो गई। इस मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर कमिश्नर बीएस जामोद ने लोकस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक यंत्री मोहनलाल पटेल उपखंड देवसर जिला सिंगरौली तथा जनपद पंचायत चितरंगी के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी वर्तमान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिरमौर जिला रीवा हरिश्चंद्र द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं।

 

शासन द्वारा अनुपयोगी बोरवेल बंद करने के संबंध में दिए गए निर्देशों का पालन न करने तथा शासन को बिना तथ्यों का प्रमाणीकरण किया बोरवेल के संबंध में असत्य प्रमाण पत्र देने पर कमिश्नर ने यह कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में श्री पटेल का मुख्यालय कार्यालय, कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग जिला सिंगरौली किया गया है, इसी प्रकार श्री द्विवेदी का मुख्यालय जिला पंचायत रीवा किया गया है। नियमानुसार इन दोनो को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह कार्रवाई कलेक्टर सिंगरौली चंद्रशेखर शुक्ला के प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button