ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री साकेत मालवीय ने पनवार और पड़रा में पटाखे एवं विस्फोटकों की दुकानों तथा गोदाम स्थलों का निरीक्षण किया। 

ar 728 ad
AR News Live

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री साकेत मालवीय ने पनवार और पड़रा में पटाखे एवं विस्फोटकों की दुकानों तथा गोदाम स्थलों का निरीक्षण किया।

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l कलेक्टर ने विस्फोटकों की बिक्री तथा भंडारण में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने राजस्व और पुलिस अधिकारियों को जिले में स्थित पटाखा तथा आतिशबाजी व्यापारियों के दुकानों तथा गोदाम स्थलों के निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही एलपीजी गैस सिलेंडर के गोदामों एवं वितरण केंद्रों की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि विस्फोटकों की बिक्री तथा भंडारण में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी। पटाखे एवं विस्फोटक का अवैध रूप से व्यापार करने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

 

इस अवसर पर एसडीएम गोपद बनास श्री नीलेश शर्मा, एसडीओपी श्री नारायण कुम्हरे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रिया पाठक, तहसीलदार गोपद बनास श्रीमती जान्हवी शुक्ला, थाना प्रभारी जमोड़ी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button