मध्य प्रदेश

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन बैठक में CM मोहन होंगे शामिल, चुनावी एजेंडा पर होगी चर्चा ..

ar 728 ad
AR News Live

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 17 और 18 फरवरी को भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में हो रहा है। मध्य प्रदेश से इसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उनकी कैबिनेट के साथ सभी विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला व संभाग प्रभारी, महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार इसमें राज्यवार लोकसभा चुनाव की तैयारी और एजेंडा पर चर्चा होगी। अधिवेशन के समापन सत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों को भी बुलाया गया है।। दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से छह हजार से ज्यादा नेता और कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसमें मप्र से भी मंत्री मिलाकर सभी 166 विधायक, 23 सांसद, 11 राज्यसभा सदस्य, लगभग 78 पूर्व सांसद और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हैं।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button