ब्रेकिंग न्यूज़

सीईओ ने उपलब्ध कराया ट्राईसिकिल दिव्यांग के चेहरे में दिखी खुशी

ar 728 ad
AR News Live

सीईओ ने उपलब्ध कराया ट्राईसिकिल दिव्यांग के चेहरे में दिखी खुशी

 

सीधी। अगर जरूरतमंद एवं पीड़ित लोगों के मदद करने की भावना हो एवं दिल में संवेदनशीलता एवं उदारता हो तो नियम कायदे से परे भी मदद की जा सकती है। ऐसे ही अधिकारियों में जनपद पंचायत मझौली में पदस्थ सीईओ एसएन द्विवेदी हैं, जिनकी संवेदनशीलता व उदारता उनके कार्यप्रणाली में ही झलकती और दिखती है। जिसका ताजा नजारा उस समय दिखा जब नगर क्षेत्र मझौली के एक दिव्यांग को अपने हाथों से ट्राइसिकिल प्रदान किए जिससे उसके चेहरे में खुशी दिखी क्योंकि यह सहयोग उसके लिए एक स्वप्न से कम नहीं था।

बताते चलें कि नगर क्षेत्र मझौली के वार्ड क्रमांक 8 निवासी कंधई उर्फ कल्लू कोल पिता फदुला कोल उम्र 55 वर्ष जो एक गरीब भूमिहीन एवं निराश्रित जीवन जी रहा है, 15 वर्ष पूर्व एक वाहन दुर्घटना में एक पैर कट गया है जिसे ट्राईसिकिल की काफी जरूरत थी जिसके संबंध में सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा सीईओ को अवगत कराया गया जिसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए दूसरे ही दिन अपने कार्यालय में दिव्यांग को बुलाकर जहां ट्राईसिकल उपलब्ध कराई गई वहीं उसकी दिवाली अच्छे से बीते जिसके लिए उन्होंने सहयोग स्वरूप नगद राशि भी दिया। ऐसे सहयोग से दिव्यांग अभिभूत होकर आभार जताता रहा। मौके पर खंड पंचायत अधिकारी रोशन लाल गुप्ता, सहायक लेखा अधिकारी संतोष निगम, अतिरिक्त कार्य के अधिकारी अरविंद तिवारी, राजेंद्र द्विवेदी, एस एन साकेत,मीडिया से राजकुमार तिवारी,अभिलाष तिवारी,अरविंद सिंह अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लाक मझौली, रमाकांत तिवारी, पंकज सिंह सोनू, ओमप्रकाश द्विवेदी नारायण बैगा आदि मौजूद रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button