सीधी

हर घर दिवाली अभियान में सहभागिता की कलेक्टर ने की अपील

दूसरों के साथ खुशियां बांटकर मनाए दीपावली का त्यौहार - कलेक्टर

ar 728 ad
AR News Live

रिपोर्ट अरुण मिश्रा

सीधी l कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी ने कहा कि दीपावली का पर्व निकट है। भारतीय समाज में यह आनंद व समृद्धि का त्यौहार माना जाता, जहां हर कोई अपने सामर्थ्य अनुसार इस पर्व को मनाता है। इसी के साथ यह भी सच्चाई है कि अभी भी हमारे समाज में अनेक परिवार ऐसे हैं जिनके पास इस समृद्धि के पर्व पर कुछ भी नया करने या उत्साह से मनाने के लिये आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं हो पाता है।

उन्होंने कहा कि राज्य आनंद संस्थान अपने कार्यक्रमों में मदद को प्रोत्साहित करता है, जिसमें हम अपनी आवश्यकता से अधिक वस्तुओं को दूसरों के उपयोग करने के लिए दे देते हैं। दीपावली का पर्व मदद की अवधारणा को अपनाने का एक बेहतर अवसर प्रदान करता है। इस संदर्भ में हर घर दिवाली अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत आनंदकों के सहयोग से नगर में लोगों से संपर्क कर उनसे आग्रह किया जाएगा कि वे शहरों के संसाधन विहीन बस्तियों में रहने वाले घरों में भी दीपावली का पर्व अच्छे से मने, इसके लिए उन्हें अपने घरों या अन्य स्त्रोत से अतिरिक्त सामग्री प्रदान करें।

कलेक्टर ने कहा कि दीपावली के पूर्व हम सब अपने घरों की सफाई करते हैं, जिस दौरान ऐसी अनेक वस्तुएं मिलती है, जो हमारे उपयोग में नहीं आ रही है, किन्तु अन्य के लिए उपयोगी हो सकती है। ऐसे वस्तुओं को अपने निकट के आनंदम केन्द्र (नेकी की दीवार) में छोड़ने का नागरिकों एवं संगठनों से अनुरोध करें। वह वस्तु, कोई जरूरतमंद हो, वो वहाँ से ले सके। कलेक्टर ने विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि इस अभियान को व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए दीपावली तक एक माह के लिये सभी विभाग से कुछ कर्मचारियों को नियुक्त करना सुनिश्चित करें, जिससे जिले में इस अभियान का प्रचार-प्रसार किया जा सके।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button