ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा ने झूठे वादे कर सत्ता में वापसी की : -ज्ञान सिंह 

ar 728 ad
AR News Live

भाजपा ने झूठे वादे कर सत्ता में वापसी की : -ज्ञान सिंह

 

जनसंपर्क कर विधानसभा चुनावों में समर्थन के लिए जनता जनार्दन एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया

 

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने सीधी विधानसभा अन्तर्गत ग्राम हस्तिनापुर और पड़खुरी में जनता जर्नादन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विधानसभा चुनावों में मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त करने पहुंचे,जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि आप सब मेरा संबल और ताकत है मैं आपके परिवार का हूं हर परिस्थिति में अपनो साथ खड़ा रहूंगा उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने झूठे वादे कर पुनः मध्य प्रदेश में सत्ता प्राप्त की है भाजपा द्वारा घोषणा पत्र में किए गए एक भी वायदे को अभी तक निभाया नहीं गया है धान का समर्थन मूल्य ₹2700 गेहूं का समर्थन मूल्य ₹3100 और लाडली बहनों को ₹3000 देने की घोषणा भाजपा द्वारा विधानसभा चुनावों में की गई थी लेकिन उनकी एक भी घोषणा आज तक पूरी नहीं हुई लेकिन कांग्रेस भाजपा द्वारा किए गए वादे हम उन्हें लगातार याद दिलाती रहेंगी महिलाओं को आज भी 1250 रुपए ही मिल रहे हैं 25% से अधिक पात्र बहनों के नाम सूची से काट दिए गए हैं विधवा विकलांग निराश्रित पेंशन की राशि पिछले 8 महीना से किसी को प्राप्त नहीं हुई है खाद के दाम बढ़ा दिए गए महंगाई रोज बढ़ रही है कर्मचारियों का महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाया जा रहा भाजपा अपने किए गए वादों पर खरा नहीं उतरी है ग्रामीण जनों से चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि भाजपा झूठे वादे कर के सत्ता में लौटी है भाजपा की सरकार जन विरोधी सरकार है आगे लोकसभा के चुनाव होने वाले है भाजपा के नेता फिर से आपके बीच में वोट मांगने आएंगे तो उनसे यह सवाल आप सब जरूर करिएगा कि आपने अपने वादे आज तक पूरे क्यों नहीं किया उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार अपनी की गई घोषणाएं पूरी नहीं करती है तो कांग्रेस पार्टी संघर्ष का रास्ता अपना आएगी भाजपा को सबक सिखाना आप सबकी जवाबदारी है। चर्चा के दौरान जिला उपाध्यक्ष दिनेश पाठक ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद तिवारी संकट कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष रविनाथ गोस्वामी डा विपिन विनोद विश्वकर्मा अशोक नैवैत कामता प्रसाद मिश्रा राजबहोर साकेत राजेश विश्वकर्मा संजय विश्वकर्मा देवराज भुजवा प्रदुम्न मिश्रा शिवकरण जायसवाल, जीतेंद्र सिंह बलराम सिंह भुवनेश्वर जायसवाल जगदेव सिंह अतुल गुप्ता प्रवीण मिश्रा प्रेमनाथ गोस्वामी देशपती रजक,शिव कुमार कुशवाहा रामदयाल साकेत सहित भारी संख्या में किसान भाई एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button