भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए बने भाजपा के सदस्य — सांसद डॉ राजेश मिश्रा

भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए बने भाजपा के सदस्य — सांसद डॉ राजेश मिश्रा
धौंहनी विधानसभा में दिन भर रहे प्रवासी
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने धौंहनी विधानसभा में के अंतर्गत कई मंडलों में स्थानीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम के साथ सदस्यता अभियान में शामिल होकर सैकड़ो लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया। सदस्य बनाने के पश्चात लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि भारत को दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बने। पार्टी के सदस्यता अभियान में समाज का प्रत्येक वर्ग लगे, गली मोहल्ले का कोई भी कोना भाजपा की सदस्यता से वंचित न रहे। वहीं स्थानीय विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि धौंहनी विधानसभा सुदूर अंचल की विधानसभा है, फिर भी हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने के लिए लालायित है। हम सबको उन तमाम घरों से लेकर झुग्गी झोपड़ियां तक भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान को पहुंचना है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला मंत्री अखिलेश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष अनीता सिंह सहित बूथ से लेकर मंडल पदाधिकारी और शक्ति केंद्र के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके पूर्व सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ना धौहनी विधानसभा अंतर्गत कुसमी स्थित अष्टभुजी माता मंदिर गोतरा में पूजा अर्चना की एवं सदस्यता अभियान के तहत उपस्थित अन्नदाताओं को भाजपा की सदस्यता भी दिलवायी। सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने सुबह से लेकर देर रात तक भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान में सैकड़ो साथियों के साथ जुटे रहे।




